शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तराखंडउत्तराखंड में सांसद खेल महाकुंभ का हुआ आगाज- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री...

उत्तराखंड में सांसद खेल महाकुंभ का हुआ आगाज- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में किया शुभारंभ।

न्यूज़ समय तक

न्यूज़ समय तक, उत्तराखंड ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र पोखरियाल रामनगर, जिला नैनीताल उत्तराखंड।

उत्तराखंड में सांसद खेल महाकुंभ का हुआ आगाज- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में किया शुभारंभ।

न्यूज़ समय तक हल्द्वानी, जिला नैनीताल 28 जनवरी 2023।

देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट एवं हल्द्वानी के महापौर डॉ.जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला द्वारा आज दिनांक 28 जनवरी को मिनी स्टेडियम से हाफ मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर सांसद खेल महाकुंभ की नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से शुरुआत की है।

सांसद खेल प्रतियोगिता के मद्देनजर इस खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है। वहीं हाफ मैराथन के शुभारंभ के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सभी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में मंडल स्तर पर यह प्रतियोगिता की शुरुआत करनी है।

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने अपने सम्बोधित कहा कि सांसद खेल स्पर्धा हैं कि जी-20 समिट को समर्पित है। इसका नाम ‘रन फॉर जी-20’ रखा गया है। उन्होंने कहा सांसद खेल स्पर्धा तथा खेल विभाग की आपसी समन्वय से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इसी तरह के सभी खेलों का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें सीनियर पुरुष, सीनियर महिला, जूनियर बालक- बालिका जिसमें लगभग दो ढाई सौ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत।

उधम सिंह नगर में बाजपुर और नैनीताल जिले में आज हल्द्वानी से हुई है। अजय भट्ट ने कहा कि छोटे से मंडल स्तर के प्रतिभाशाली युवा भी खेलकूद प्रतियोगिताओं से विरक्त न रहें इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प लिया है। इसीलिए नैनीताल जिले में ही मंडल स्तर से प्रतियोगिताएं शुरू होते हुए राष्ट्रीय स्तर तक प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्रतिभावान छात्रों का सिलेक्शन करेगी।।

जोशीमठ पर बोले अजय भट्ट।

वहीं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ में आई आपदा पर बोलते हुए कहा कि वहां की स्थिति बड़ी दुखद है। प्रदेश सरकार वहां कार्य कर रही है लोगों को स्थाई निवास दिए जा रहे हैं। वहीं अगर लोगों को वहां से शिफ्ट करना है तो उनको ऐसी जगह शिफ्ट किया जाए जहां उन्हें कोई खतरा ना हो। प्रधानमंत्री जोशीमठ मामले को लेकर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, उप कीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट, जानकी, स्टेडियम के समस्त कोच तिलोक जीना ,विनय जोशी ,गौरव खोलिया, मुकेश पाल,आनंद सिंह,महेश बिष्ट के साथ खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप