नवीनतम लेख

उन्नाव-हरदोई पुल के पास रिक्शा चालकों के दो पक्षों में विवाद

ब्रेकिंग उन्नाव

न्यूज़ समय तक उन्नाव-हरदोई पुल के पास रिक्शा चालकों के दो पक्षों में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अनुज साहू, निवासी न्यू इंदिरा नगर, के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों और घायल रिक्शा चालक के अनुसार, वह अपनी खड़ी गाड़ी पर सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान दूसरी गाड़ी से सवारी उतरकर आने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में अनुज साहू के नाक से खून निकलने लगा और उसे गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और उसके बाद वहां से चली गई।घटना के बाद आरोपी रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस द्वारा शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया बिल्हौर ब्लॉक में जनकल्याण शिविर

0

न्यूज़ समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया बिल्हौर ब्लॉक में जनकल्याण शिविरबिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने विभिन्न स्टालों का किया निरीक्षणबिल्हौर 14 जून केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में विकास खंड बिल्हौर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाए गए जिसमें मुख्य रूप से उद्यान विभाग स्वास्थ्य विभाग पंचायती राज विभाग कृषि विभाग महिला कल्याण एवं पुष्टाहार विभाग समाज कल्याण विभाग आदि विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों एवं युवाओं महिलाओं को जानकारी दी गई इस अवसर पर उद्यान विभाग द्वारा लगाया गया स्टॉल का निरीक्षण विधायक मोहित सोनकर राहुल बच्चा द्वारा किया गया उद्यान विभाग के स्टाल में उपस्थित उद्यान निरीक्षक आनंद कुमार गौतम ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में विधायक को जानकारी दी उन्होंने कहा विभाग द्वारा समय-समय पर किसानों को निशुल्क बीज पौधे एवं अन्य सामग्री निशुल्क प्रदान की जा रही है और गांवों में किसानों को विभाग की योजना की जानकारी भी दी जा रही है तत्पश्चात विधायक के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्ड वितरित किये गए इस अवसर पर विधायक मोहित सोनकर राहुल बच्चा ने कहा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं जरूरतमंद लोगों तक उसका लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है स्टालों के माध्यम से जानकारी भी दी जा रही है तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का भी कार्य किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख बिल्हौर श्रीमती मनोरमा कठेरिया जिला कार्यक्रम अधिकारी खंड विकास अधिकारी जिला महामंत्री भाजपा जे पी कटियार उद्यान निरीक्षक आनंद कुमार ए डी ओ पंचायत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी गण शिविर में उपस्थित रहे |

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल से शुरू होगा योग सप्ताह

न्यूज़ समय तक कानपुर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल से शुरू होगा योग सप्ताह, आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र करेंगे उद्घाटन राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय लखनऊ के महर्षि चरक सभागार में दोपहर 12 बजे होगा कार्यक्रम

लखनऊ, 14 जून 2026 ।12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर कल 15 जून 2026 को मध्यान्ह 12 बजे राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, टुडियागंज, लखनऊ के महर्षि चरक सभागार में योग सप्ताह का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ होंगे। कार्यक्रम में आयुष विभाग के प्रमुख सचिव श्री रंजन कुमार, आयुष महानिदेशक श्रीमती चैत्रा वी. (आई.ए.एस.) एवं आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी के निदेशकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।आयुष विभाग के प्रमुख सचिव श्री रंजन कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तैयार किए गए पोर्टल http://kavach.upayush.in पर विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं, चिकित्सक, योग प्रदर्शक एवं जन सामान्य प्रतिभाग कर सकते हैं।निदेशक डॉ. नारायण दास ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, टुडियागंज लखनऊ एवं समस्त 19 राजकीय आयुष महाविद्यालयों तथा निजी आयुष महाविद्यालयों में दिनांक 15 जून से 21 जून तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, आशु भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं योग पर सेमिनार का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा।महाविद्यालय परिसर में प्रतिदिन सभी कर्मचारी, शिक्षकों, चिकित्सकों, छात्र-छात्राओं द्वारा प्रातः काल 6:30 बजे से सामूहिक योगाभ्यास भी किया जाएगा। 21 जून 2026 को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी लोगों को जुड़ने के लिए आह्वान किया गया है।

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की हुंकार पत्रकारों को मिले पेंशन और सामाजिक सुरक्षा का अधिकार

0

न्यूज़ समय तक

कानपुर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की हुंकार: पत्रकारों को मिले पेंशन और सामाजिक सुरक्षा का अधिकार

कानपुर। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना जाता है, लेकिन विडंबना यह है कि इसी चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने वाले हजारों पत्रकार अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में आर्थिक असुरक्षा और उपेक्षा का सामना करने को मजबूर हैं। इस गंभीर विषय को लेकर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने केंद्र सरकार के समक्ष वरिष्ठ पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने की जोरदार मांग उठाई है।नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम डी शर्मा ने कहा कि पत्रकार अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष जनता तक सच पहुंचाने, भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने, जनसमस्याओं को शासन तक पहुंचाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में लगा देता है। लेकिन जब वही पत्रकार उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंचता है तो उसके सामने आर्थिक संकट, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और सामाजिक असुरक्षा जैसी चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं।उन्होंने कहा कि देश में लाखों पत्रकार ऐसे हैं जिन्होंने दशकों तक पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा की, लेकिन सेवा निवृत्ति के बाद उनके लिए किसी स्थायी आर्थिक व्यवस्था का अभाव है। कई वरिष्ठ पत्रकार आज आर्थिक तंगी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।श्री एम डी शर्मा ने कहा कि कुछ राज्यों में पत्रकार पेंशन योजनाएं लागू हैं, जिससे वहां के वरिष्ठ पत्रकारों को राहत मिल रही है। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार पूरे देश के पत्रकारों के लिए एक समान और प्रभावी राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू करे, ताकि पत्रकारों को बुढ़ापे में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिल सके।उन्होंने मांग की कि पेंशन योजना के साथ-साथ पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, पारिवारिक सहायता, चिकित्सा सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य योजनाएं भी लागू की जाएं। इससे पत्रकारों और उनके परिवारों को भविष्य की चिंता से मुक्ति मिलेगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार केवल समाचार नहीं लिखता, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा करता है। वह सत्ता और जनता के बीच सेतु बनकर काम करता है, इसलिए उसके योगदान का सम्मान केवल शब्दों से नहीं बल्कि ठोस कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से होना चाहिए ।नेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने देशभर के पत्रकार संगठनों, मीडिया संस्थानों और पत्रकार साथियों से इस अभियान में एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब पत्रकार समुदाय अपनी जायज मांगों को मजबूती से सरकार तक पहुंचाए। संगठन का मानना है कि यदि देश के पत्रकार एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे तो सरकार को पत्रकार हितों के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।अंत में संगठन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र राष्ट्रीय पत्रकार पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की जाए, जिससे लोकतंत्र के प्रहरी कहलाने वाले पत्रकारों को भी सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिल सके।

दल-बदल लोकतंत्र नहीं, जनता के विश्वास की हत्या है : कुलकान्त शुक्ला सार्थक

0

न्यूज़ समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर दल-बदल लोकतंत्र नहीं, जनता के विश्वास की हत्या है : कुलकान्त शुक्ला सार्थक जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलकान्त शुक्ला जा ने हाल के दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी छोड़कर सत्ता पक्ष या अन्य दलों में शामिल होने की बढ़ती प्रवृत्ति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र और मतदाताओं के विश्वास पर सीधा आघात बताया है।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेता जनता के सामने एक विचारधारा, एक राजनीतिक दल और अनेक वादों के आधार पर वोट मांगते हैं। जनता भी उसी विश्वास के आधार पर उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनती है। किंतु चुनाव जीतने के बाद यदि वही जनप्रतिनिधि व्यक्तिगत लाभ, सत्ता का सुख, पद की लालसा, जांच एजेंसियों के भय अथवा अपने कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को छिपाने के उद्देश्य से दल बदल लेते हैं, तो यह केवल राजनीतिक अवसरवाद नहीं बल्कि करोड़ों मतदाताओं के विश्वास की निर्मम हत्या है।कुलकान्त शुक्ला जी ने कहा कि आज देश की राजनीति में सिद्धांत, विचारधारा और जनसेवा की भावना कमजोर होती जा रही है जबकि सत्ता प्राप्ति किसी भी कीमत पर करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि अनेक नेता चुनाव से पहले जनता के बीच एक चेहरा दिखाते हैं और चुनाव जीतने के बाद अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए दूसरे राजनीतिक दलों की शरण में चले जाते हैं। ऐसे नेताओं का लोकतंत्र में कोई नैतिक अधिकार नहीं बचता।उन्होंने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि वास्तव में अपनी पार्टी की नीतियों से असहमत है तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देकर पुनः जनता के बीच जाना चाहिए और नए दल के प्रतीक पर जनादेश प्राप्त करना चाहिए। जनता से एक दल के नाम पर वोट लेकर दूसरे दल की सेवा करना राजनीतिक छल और जनादेश का अपमान है।सार्थक जनहित पार्टी की प्रमुख मांगेंजो सांसद, विधायक अथवा जनप्रतिनिधि दल बदल करता है, उसकी सदस्यता तत्काल समाप्त की जाए।ऐसे जनप्रतिनिधियों को कम से कम 6 वर्षों तक कोई भी चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाए।दल-बदल करने वाले नेताओं को मंत्री पद, निगम, आयोग अथवा किसी भी राजनीतिक नियुक्ति से निर्धारित अवधि तक वंचित रखा जाए।जनता के जनादेश की रक्षा के लिए दल-बदल विरोधी कानून को और अधिक कठोर बनाया जाए।राजनीतिक नैतिकता को मजबूत करने के लिए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है, न कि सत्ता की कुर्सी। जो नेता जनता के वोटों को अपनी निजी संपत्ति समझकर कभी भी किसी भी दल में चले जाते हैं, वे लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर करते हैं। देश को ऐसे नेताओं से सावधान रहने की आवश्यकता है जो चुनाव के समय जनता की बात करते हैं और चुनाव जीतने के बाद केवल अपने हितों की रक्षा में जुट जाते हैं।उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे ऐसे अवसरवादी नेताओं को पहचानें और राजनीति में सिद्धांत, पारदर्शिता तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने वाली शक्तियों को मजबूत करें।अंत में कुलकान्त शुक्ला जी ने कहा कि “सत्ता बदलना लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन जनादेश बेच देना लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है। जनता का वोट कोई व्यापारिक वस्तु नहीं है। जो नेता अपने स्वार्थ के लिए जनादेश का सौदा करते हैं, उन्हें राजनीति में सम्मान नहीं बल्कि कठोर दंड मिलना चाहिए।

यूपी के 1.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी नि :शुल्क फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग

यूपी के 1.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी नि :शुल्क न्यूज़ समय तक कानपुर फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंगयूपीएसडीएमयू और डीडीयू-जीकेवाई के 1000 से अधिक केन्द्रों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा होंगे लाभांवितन्यूज ऑफ इंडिया ( एजेंसी)लखनऊ, 12 जून 2026 । प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना ही अब योगी सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि अपनी प्राथमिकताओं का दायरा बढ़ाते हुए युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, जागरूक और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार नागरिक बनाना भी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के इसी विजन को धरातल पर उतारते हुए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बीच शुक्रवार को एमओयू हुआ। योगी सरकार की इस पहल पर पहली बार कौशल प्रशिक्षण को वित्तीय शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इस साझेदारी के तहत यूपीएसडीएम तथा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू जीकेवाई) के अंतर्गत प्रदेश भर में 1000 से अधिक ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 1.5 लाख से अधिक युवाओं को अगले हफ्ते से फाइनेंशियल स्किलिंग की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह एमओयू प्रदेश के युवाओं के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार पाने वाले युवा अब केवल आय अर्जित नहीं करेंगे, बल्कि यह भी समझेंगे कि पहली सैलरी का सही उपयोग कैसे करें, बजट और बचत कैसे शुरू करें, इन्वेस्टमेंट कब और कहां करना चाहिए, लोन से कैसे बचना है, भविष्य की आर्थिक सुरक्षा कैसे तैयार करनी है। यह ट्रेनिंग युवाओं को घर खरीदने, व्यवसाय शुरू करने, परिवार की आर्थिक सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवानिवृत्ति जैसे जीवन के बड़े निर्णय लेने में भी सक्षम बनाएगी। साथ ही वित्तीय जागरूकता उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाओं और आर्थिक जोखिमों से सुरक्षित रहने में भी मदद करेगी। युवाओं को “स्किल + फाइनेंशियल इंटेलीजेंस” के माध्यम से रोजगार से आगे बढ़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। एमओयू से पहले मिशन मुख्यालय स्थित सभागार में फाइनेंशियल लिटरेसी एंड अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को वित्तीय जागरूकता एवं आर्थिक निर्णय क्षमता का महत्व बताया गया। मिशन निदेशक भी वर्कशॉप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और वित्तीय अनिश्चितताओं के दौर में युवाओं को वित्तीय शिक्षा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने फाइनेंशियल स्किलिंग की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है । प्रेसेंटेशन के माध्यम से एनएसई के अधिकारियों ने फाइनेंशियल सक्सेस के 12 मूल मंत्र बताए । उन्होंने बताया पहले खुद के भविष्य के लिए बचत करें। इनकम से कम खर्च करें। आपातकालीन फंड तैयार रखें। हाई इंटरेस्ट पर लोन लेने से बचें, रेगुलर इन्वेस्टमेंट करें। इन्वेस्टमेंट में विविधता रखें। रिस्क और रिटर्न की समझ रखें। टैक्स को देखते हुए निवेश करें। आवश्यक बीमा करवाएं। लॉन्ग टर्म एसेट्स लें और समय-समय पर इन्वेस्टमेंट की समीक्षा करें।वर्कशॉप में कर्मचारियों को सारथी एप (SaaRthi App) के बारे में भी विस्तार से बताया गया। यह इन्वेस्टमेंट एजुकेशन के लिए बनाया गया एक उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को इन्वेस्टमेंट संबंधी शैक्षणिक वीडियो, वित्तीय योजना के टूल्स, कैलकुलेटर और फाइनेंशियल हेल्थ चेक अप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।वर्कशॉप में अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, जॉइंट डायरेक्टर मयंक गंगवार, वित्त नियंत्रक संदीप कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर एम के सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर पवित्रा टंडन व मिशन के अन्य कर्मचारी मौजूद रहें । वहीं, एनएसई से चीफ रेग्युलेटरी ऑफिसर अंकित शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट जोगिंदर सिंह और यूपी रीजन की सीनियर इंचार्ज श्रुति शर्मा भी वर्क शॉप में मौजूद रहीं ।कौशल विकास का वास्तविक उद्देश्य तब तक अधूरा है, जब तक हमारे युवा अपनी कमाई का सही उपयोग और मैनेजमेंट करना न सीखें। आज रोजगार पाना जरूरी है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है वित्तीय रूप से समझदार बनना। एनएसई के साथ यह साझेदारी युवाओं को स्किल + फाइनेंशियल इंटेलीजेंस के मॉडल पर तैयार करेगी, जिससे वे केवल नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि आर्थिक रूप से सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे। -पुलकित खरे, मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन

दो पक्षों के मध्य हुए विवाद के संबंध में दोनों पक्षों के विरुद्ध एनसीआर पंजीकृत

न्यूज़ समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम गिरवरसिंह का पुरवा में दो पक्षों के मध्य हुए विवाद के संबंध में दोनों पक्षों के विरुद्ध एनसीआर पंजीकृत की गयी थी। आज जिला चिकित्सालय से मेडिकल परीक्षण से लौटते समय एक महिला द्वारा मुंगीसापुर में मोबाइल टावर पर चढ़कर मामले में उचित कार्यवाही नहीं करने की बात कही गयी । पुलिस द्वारा महिला को समझाकर टावर से नीचे उतारा गया। प्रकरण में पुनः तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी डेरापुर श्री संजय कुमार गुप्ता द्वारा दी गयी बाइट ।

आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, मोहन भागवत सुरक्षित

न्यूज़ समय तक नई दिल्ली आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, मोहन भागवत सुरक्षित |कानपुर से दिल्ली लौट रहे थे मोहन भागवत, एक्सक्यूटिव क्लास की E1 बोगी पर हुआ पथराव |घटना के समय ट्रेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे फिरोजाबाद आउटर के पास E-1 कोच का शीशा टूट गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई हालांकि, किसी यात्री या मोहन भागवत को कोई चोट नहीं आई है। RPF, GRP और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी |

CRPF)जवान के परिवार को परेशान करने वाला नामजद शातिर आरोपी गोल्डन वर्मा गिरफ्तार

न्यूज़ समय तक कानपुर सरहद पर तैनात जवान के परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का त्वरित एक्शन: सीआरपीएफ (CRPF)जवान के परिवार को परेशान करने वाला नामजद शातिर आरोपी गोल्डन वर्मा गिरफ्तार!**👉कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान के परिवार द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने सहयोगी पुलिस टीम के साथ शातिर नामजद आरोपी गोल्डन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।**👉जवान ने झारखंड से वीडियो जारी कर अपने परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया था।**👉अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार ने राहत महसूस की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।*

महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

0

न्यूज़ समय तक कानपुर ब्रेकिंग।।

नौबस्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार।

थाना प्रभारी बहादुर सिंह की सक्रियता से आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

गिरफ्तार बदमाश सर्वेश कुमार के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस और 3450 रुपए नकद बरामद।

वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।