नवीनतम लेख

मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय चेन स्नैचर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

0

न्यूज़ समय तक

मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय चेन स्नैचर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में लालपुर रिंग रोड के पास रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पल्सर बाइक सवार दो चेन स्नैचरों ने पुलिस की चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास किया। बाइक फिसलने से दोनों गिर पड़े और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

घायल बदमाश की पहचान प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक निवासी चिउटहा (चिउराताल), थाना चिउटहा, जिला गोरखपुर के रूप में हुई। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान वेद प्रकाश दुबे उर्फ मोंटी निवासी बुद्ध विहार, तारामंडल रामपुर, थाना रामगढ़ताल, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। घायल प्रद्युम्न को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 75 हजार रुपये नकद, पीली धातु, .315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों अंतरजनपदीय लुटेरे हैं।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने बीते 17 जुलाई को लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रमरेपुर गांव में अधिवक्ता की मां से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों और विभिन्न जिलों में की गई वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

मुठभेड़ की सूचना पर मौके पर पहुंची एडीसीपी लिपि नागायच एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय

लीकेज सिलेंडर बदलवाने पहुंचे ग्राहक गैस एजेंसी कर्मचारी के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

0

लीकेज सिलेंडर बदलवाने पहुंचे ग्राहक गैस एजेंसी कर्मचारी के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

न्यूज़ समय तक कानपुर नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित भगवत गैस एजेंसी में लीकेज सिलेंडर बदलवाने पहुंचे ग्राहक और एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ग्राहक के मुताबिक, एक दिन पहले एजेंसी से लिया गया सिलेंडर घर पहुंचने पर लीकेज मिला था। इसकी सूचना देने के बाद वह सिलेंडर बदलवाने एजेंसी पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच चप्पल चलने का वीडियो सामने आया। सूचना पर नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल विवाद का वास्तविक कारण और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

खेरेश्वर मंदिर पर DCP वेस्ट एस. एम. क़ासिम आबिदी का निरीक्षण

0

न्यूज़ समय तक

कानपुर – खेरेश्वर मंदिर पर DCP वेस्ट एस. एम. क़ासिम आबिदी का निरीक्षण

सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर DCP पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी एक्शन में दिखे।उन्होंने आज थाना शिवराजपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर एवं घाट का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा का लिया जायजा भारी भीड़ को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश DCP ने भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के दिए निर्देश

कानपुर की महाराजपुर सीट पर सियासी भूचाल

0

कानपुर की महाराजपुर सीट पर सियासी भूचाल!

न्यूज़ समय तक कानपुर राम मंदिर चंदा चोरी मामले में विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक सतीश महाना के बयान के बाद विवाद थम नहीं रहा।रविवार को कांग्रेस के महाराजपुर के पूर्व प्रत्याशी धर्मराज सिंह चौहान ने रामादेवी स्थित गेस्ट हाउस में क्षत्रिय महासम्मेलन किया और सतीश महाना को वोट न देने की शपथ दिलाई।आपको बता दें, 16 अगस्त को रामादेवी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा-कांग्रेस में झड़प हुई थी और चकेरी पुलिस ने धर्मराज को हिरासत में लिया था। हिरासत में ही उन्होंने शपथ ली थी – जब तक सतीश महाना इस्तीफा नहीं देंगे, नंगे पैर रहेंगे और 16 अगस्त तक इस्तीफा न हुआ तो नंगे पैर अयोध्या जाएंगे!आज सम्मेलन के बाद वो नंगे पैर अयोध्या के लिए निकले ही थे कि हरजिंदर नगर चौराहे पर पुलिस ने फिर हिरासत में लेकर चकेरी थाने पहुंचा दिया। थाने पर कांग्रेसियों का हंगामा, नोक झोंक के बाद रिहा किया गया।धर्मराज का आरोप – अनुमति के बाद भी सतीश महाना के इशारे पर हिरासत!

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास एक निजी होटल में भीषण आग

0

न्यूज़ समय तक

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास एक निजी होटल में भीषण आग लग गई है, जिसमें झुलसने और दम घुटने से कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह दुखद हादसा आज सुबह (17 अगस्त 2026) तड़के लगभग 4:00 से 4:30 बजे के बीच हुआ।इस घटना से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं:हादसे का : बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक चार मंजिला निजी होटल।समय: सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे, जब अधिकांश लोग सो रहे थे।शुरुआत: आग सबसे पहले होटल के ग्राउंड फ्लोर (भूतल) पर लगी और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।कारण: शुरुआती जांच और होटल प्रबंधन के अनुसार, आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।हताहत और राहत कार्यभीड़ की वजह: सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण मां तारा के दर्शन के लिए तारापीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।नुकसान: बंद कमरों में जहरीला धुआं भरने के कारण लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है।अस्पताल: सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल वहां बचाव अभियान जारी है।

अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल

0

न्यूज़ समय तक

पटना बिहार के लखीसराय जिले में प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार के दौरान मची भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा भारी भीड़ और बिजली के तार गिरने या करंट फैलने की अफवाह के कारण हुआ।घटना के मुख्य बिंदु स्थानअशोक धाम मंदिर, लखीसराय, बिहार।दिनांक: 17 अगस्त 2026 (सावन का तीसरा सोमवार)।हताहत: 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु।घायल: 12 से अधिक लोग घायल।कारण: जलाभिषेक के लिए करीब 50,000 श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और करंट फैलने की अफवाह से फैली अफरा-तफरी

सावन के तृतीय सोमवार पर बिठूर के घाटों पर खाकी की कड़ी निगरानी

0

सावन के तृतीय सोमवार पर बिठूर के घाटों पर खाकी की कड़ी निगरानी

न्यूज़ समय तक कानपुर

सावन के तृतीय सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बिठूर के रामघाट, पत्थर घाट और ब्रह्मवर्त घाट समेत प्रमुख घाटों का सघन निरीक्षण किया डीसीपी ने बोट में बैठकर गंगा घाटों और जल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घाटों पर खाकी की पैनी निगरानी के साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई।आस्था के पर्व पर सुरक्षा का मजबूत पहरा,बिठूर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

नशा मुक्त राष्ट्र चेतना रथ के साथ 32 किमी चली मां तुझे प्रणाम रैली

0

न्यूज़ समय तक कानपुर

नशा मुक्त राष्ट्र चेतना रथ के साथ 32 किमी चली मां तुझे प्रणाम रैली

23वें वर्ष में प्रवेश,ज्योति बाबा बोले – “2047 का विकसित भारत बिना नशा मुक्त युवा के संभव नहींकानपुर। 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर देशभक्ति, एकता और नशा मुक्ति का संदेश लेकर आज कानपुर में मां तुझे प्रणाम रैली धूमधाम से निकली। अमर उजाला संस्थान द्वारा आयोजित यह रैली अपने 23वें वर्ष में प्रवेश कर गई है।पिछले 23 वर्षों से लगातार इस रैली में भागीदारी कर रही सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में और अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी योग गुरु श्री श्री ज्योति बाबा के नेतृत्व में नशा मुक्त राष्ट्र चेतना रथ निकाला गया।इस वर्ष रथ का शीर्षक नशा मुक्ति हरा भरा भारत रथ रखा गया। नाटक और पर्चा वितरण के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नशे की गुलामी से आजादी का संकल्प पत्र भी भरवारा गया। बच्चों ने संदेश दिया कि भावी भविष्य और 2047 में विकसित भारत के संकल्प के लिए नशा मुक्त वातावरण अत्यंत आवश्यक है।रैली मोती झील से प्रारंभ होकर कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए लगभग 32 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए अमर उजाला, फजलगंज में संपन्न हुई। मार्ग में सैकड़ों व्यापार मंडल, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने रैली का स्वागत किया। जगह-जगह फूल वर्षा के साथ पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई।रैली में बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों में राष्ट्र प्रेम और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।कार्यक्रम का संयोजन नशा मुक्ति एक्टिविस्ट गीता पाल ने किया। जागरूकता नाटक का निर्देशन खुशी शर्मा ने किया। आदर्श नेताजी सुभाष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत के नारे लगाए। योद्धा पथ सेवा फाउंडेशन ने “धरती की हरियाली के लिए एक पेड़ लगाओ, रोजगार पाओ” के संदेश के साथ विशेष सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर योग गुरु श्री श्री ज्योति बाबा ने कहा: आज देश आजादी का 79वां वर्ष मना रहा है। लेकिन यदि हमारा युवा नशे में रहा तो 2047 का विकसित भारत का सपना अधूरा रह जाएगा। हर घर से आवाज उठे – मैं नशा नहीं करूंगा, मैं अपने परिवार को बचाऊंगा। नशा शरीर का नहीं, राष्ट्र की रीढ़ का क्षय करता है। मां तुझे प्रणाम का अर्थ ही है – मातृभूमि को नशा मुक्त रखना।सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. धर्मेंद्र यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि विकसित भारत बनाने के लिए आज से ही संकल्प लें। नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें।रैली में हजारों लोगों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, देश प्रेम और अखंडता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएँ दीं

0

मुख्यमंत्री ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

न्यूज़ समय तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाग पंचमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति, जीव-जन्तुओं और समस्त चराचर जगत के साथ आत्मीय एवं संवेदनशील सम्बन्ध स्थापित करने की समृद्ध एवं प्राचीन परम्परा रही है। नाग पंचमी इसी सांस्कृतिक चेतना, प्रकृति के प्रति सम्मान और जीव-जगत के प्रति करुणा का प्रतीक पर्व है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में नागों का विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। हमारे धर्मशास्त्रों में नागों को विभिन्न स्वरूपों में पूजनीय माना गया है। भगवान विष्णु शेषनाग की शैय्या पर विराजमान होते हैं, जबकि भगवान शिव के अलंकारों में सर्प का विशेष स्थान है। नागों का सम्बन्ध शक्ति, जागृत चेतना, संरक्षण और आध्यात्मिक साधना से भी जोड़ा गया है। सावन मास में भगवान शिव की आराधना और नाग पंचमी का पर्व इस आध्यात्मिक परम्परा को और अधिक विशिष्ट बनाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नाग पंचमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी लोक-संस्कृति और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। भारतीय जीवन-दर्शन ने सदैव मनुष्य और प्रकृति के बीच सन्तुलन तथा सभी जीवों के प्रति करुणा और संरक्षण का संदेश दिया है। ऐसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाग पंचमी के अवसर पर प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में पारम्परिक रूप से कुश्ती एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। यह आयोजन हमारी लोक परम्पराओं, ग्रामीण जीवन और सामुदायिक सहभागिता को जीवन्त बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परम्पराएँ हमें केवल आस्था से नहीं जोड़तीं, बल्कि करुणा, सह-अस्तित्व, लोककल्याण और प्रकृति के सम्मान का संदेश भी देती हैं। नाग पंचमी का पर्व इन्हीं जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

खाटू श्याम दर्शन को गया परिवार, पीछे घर में लाखों की चोरी

0

खाटू श्याम दर्शन को गया परिवार, पीछे घर में लाखों की चोरी

कानपुर (उत्तर प्रदेश)

न्यूज़ समय तक कल्रायाण पुर राधापुरम गोवा गार्डेन में परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। परिवार के घर से बाहर निकलते ही चोरों ने मकान को निशाना बना लिया।चोर ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का माल समेट ले गए। दर्शन से लौटे परिवार ने घर के अंदर सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।