न्यूज़ समय तक कानपुर
बरसते पानी में कॉंग्रेसीयों ने सतीश महाना की बर्खास्तगी को लेकर दिया ज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा चंदा चोरी को लेकर दिए गए बयान के बाद देश भर में उनके खिलाफ रोष व्याप्त हो गया था इसी को लेकर कानपुर में कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समर्थकों और सतीश महाना के समर्थकों के बीच भी सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोपण का दौर शुरू हो गया था।कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप ने महाना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके विरुद्ध फूलबाग महात्मा गाँधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उनको घर पर नजर बन्द कर दिया था तो कॉंग्रेस जनों ने उनके घर पहुंच कर महाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, वहीं दूसरी तरफ रामा देवी चौराहे पर कुछ कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाना का विरोध करना चाहा तो महाना समर्थक लोगों ने लाठियां लेकर उनके साथ धक्का-मुक्की की और पुलिस ने कॉंग्रेस नेता धर्मराज चौहान को थाने ले जाकर बैठा लिया और अगले दिन कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के भाई सुधीर के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर scst ऐक्ट का मुक़दमा लिख दिया।जिसके बाद कॉंग्रेस के लोग और अधिक मुखर हो गए और विधानसभा अध्यक्ष को बर्खास्त करने की माँग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से दिया।*भारी बारिश भी नहीं रोक सकी कॉंग्रेसीयों को*रात से ही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था लेकिन कॉंग्रेस जनों ने भीगते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जिसको ACM शिखा शुक्ला ने आकर ज्ञापन लिया।कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि सतीश महाना जी ने राम भक्तों की आस्था और श्रद्धा का घोर अपमान करके अपने पद की गरिमा और मर्यादा के विपरीत आचरण किया है इसलिए उनको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है ।महाना के द्वारा संरक्षित पोषित अपराधी तत्वों ने कॉंग्रेस जनों पर हमला किया और रामा देवी चौराहे पर आगजनी करके गुंडागर्दी और अराजकता का वातावरण बनाया, हमारे कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है।संदीप ने कहा कि यदि महाना की बर्खास्तगी नहीं होगी तो जिला कॉंग्रेस कमेटी एक बड़ा आंदोलन करेगी।वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता मदन मोहन शुक्ला ने कहा कि पुलिस प्रसाशन को महाना और उनके द्वारा पोषित अपराधी तत्वों का टूल नहीं बनना चाहिए और अपनी गरिमा और इकबाल बना कर रखना चाहिए।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मदन मोहन शुक्ला,अमित पाण्डेय, इखलाक अहमद डेविड, सतीश दीक्षित,धवल पाण्डेय, आनंद वर्मा,चन्द्रमणि बाजपेई, तन्मय राय,उमेश दीक्षित बबलू,,नीरज शर्मा, विजय निषाद, रामचंद्र गुप्ता, संदीप मिश्रा, देवी प्रसाद निषाद,एडवोकेट मनीष बाजपेई,ममता तिवारी, विजय त्रिवेदी, मोहम्मद तुफैल, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, तिलक चन्द्र कुरील, विमला पासवान, अमित शुक्ला, मनोज दुबे, पार्षद नूरान टारजन, अभिषेक पाल,एजाज रशीद,श्यामू गुप्ता, शिवम पटवा, अंकित कनौजिया, निखिल गुप्ता, उस्मान अली, रिंकू तिवारी, गुड्डू पाल, शिवांश राजपूत , शशांक गौतम, सुसान गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे