न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा स्थान – दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय कंचौसी बाजार कानपुर देहातकानपुर देहात, तिथि : 26/09/2025स्व.माता कनकरानी- स्व.पिता दर्शन सिंह एवं पूर्वजों की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के द्वतीय दिन कार्यक्रम की सुरुआत माo सांसद देवेन्द्र सिंह भोले उनकी पत्नी प्रेम शीला सिंह, विकास सिंह भोले, अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद युवा समिति व अमित सिंह तथा उनके साथ गजेंद्र सिंह -पूनम सिंह, राजेंद्र सिंह (राजू) नगर पंचायत अध्यक्ष)-नीरजरानी सिंह, (जिला पंचायत अध्यक्ष) जितेंद्र सिंह (मुन्ना)-पल्लवी सिंह, घनश्याम सिंह, समस्त गढ़ी परिवार द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने हेतु श्रीमद्भागवत कथा का आचार्य शांतनु महाराज जी संग हवन पूजन करने के उपरांत प्रारंभ किया.परमपिता परमात्मा के आशीर्वाद से यह आयोजन 25/09/2025 से 01/10/2025 प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे से साय 6 बजे तक स्थान – दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय कंचौसी बाजार कानपुर देहात में सम्पन्न हो रहा है.परमपूज्य कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज अपने मुखार बिंदु से जनमानस कोभागवत कथा का रसपान करा रहे है.आचार्य शांतनु जी महाराज जी की भागवत कथा सुनने के लिए सहत्रो की संख्या मे जनमानस व श्रधालुओं तांता लगा रहा. कथा के श्रवण मात्र से ही पापों का नाश होता है, मन शुद्ध और निर्मल होता है, स्वर्ग का मार्ग प्रसस्त होता है. जन्म-जन्मांतर के विकार दूर होते हैं, आध्यात्मिक विकास होता है और सनातन संस्कृति को बल मिलता है.आचार्य शांतनु महाराज ने जनमानस से नारायण नारायण का निरंतर जप करने के लिए भी कहा. द्वितीय दिन की कथा से व्यक्तियों को आध्यात्म का ज्ञान मिला है. मनुष्यों की मनोकामनाओं की पूर्ति करने के लिए मात्र भागवत कथा को कल्पवृक्ष के समान माना जाता है, जिससे श्रवण करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ज्ञान की प्राप्ति: इस कथा से जीवन, सृष्टि, आत्मा और परमात्मा के बारे में संक्षिप्त ज्ञान मिलता है। मोक्ष का मार्ग: भागवत पुराण को मुक्ति ग्रंथ कहा जाता है। कथा सुनने से मृत्यु का भय दूर होता है और आत्मा को मोक्ष का मार्ग मिलता है.श्लोक1 सच्चिदानन्दरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे।तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुमः॥2 श्लोक (अन्य भागवत कथाओं में भी प्रयुक्त)नारायणं नमस्कृत्य नरं चैव नरोत्तमम्।देवीं सरस्वतीं व्यासं ततो जयमुदीरयेत् ॥इस पावन अवसर पर प्रतिदिन भागवत, हवन, भजन एवं प्रसाद वितरण भी होता रहेगा. कथा श्रवण करने के पश्चात अतिथियों व आम जनमानस ने प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को त्रप्त किया.मा o सांसद देवेंद्र सिंह भोले व ह्रदय युवा सम्राट विकास सिंह भोले से कहा की सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस आध्यात्मिक महोत्सव में पधारकर धर्म, ज्ञान एवं भक्ति का लाभ प्राप्त करें।आज उपस्थित अथितियों मे मुख्य रूप से श्री बनवारी लाल वर्मा (केंद्रीयमंत्री भारत सरकार) श्री सभारज सिंह जी (आई.ए.एस.) श्री ओ. एम. सिंह जी (आई.ए.एस.पूर्व) श्री जितेंद्र सिंह जी (चेयेरमैन पूर्व अकबरपुर क्षेत्र) कानपुर देहातश्री प्रकाश पाल जी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, डॉ विवेक द्विवेदी जी पूर्व ब्लाक प्रमुख डेरापुर व अन्य सकड़ो की संख्या मे गणमान्य सदस्य व पदाधिकारी व जनमानस उपस्थित रहे.आयोजक : मा. श्री देवेन्द्र सिंह भोले सांसद- 44अकबरपुर कानपुर देहात मो० 9013869447
