मंगलवार, मई 14, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमराजनीतिराहुल गांधी की ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा अब तक 4 लोगों...

राहुल गांधी की ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा अब तक 4 लोगों की मौत।

न्यूज़ समय तक

राहुल गांधी की ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा -किसी को ट्रक ने मारी टक्कर, किसी को कार ने रौंदा, भारत जोड़ो यात्रा में अब तक 4 लोगों की मौत, मृतकों में वरिष्ठ नेता से लेकर कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी भी शामिल

नई दिल्ली 13 जनवरी 2023। न्यूज़ समय तक, उत्तराखंड ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र पोखरियाल रामनगर, जिला नैनीताल उत्तराखंड।

राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी 2023 तक खत्म होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि कश्मीर में एक बड़े इवेंट के बाद इसे बंद किया जाएगा। सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक चली ये यात्रा ने जहाँ राहुल गाँधी के छवि निर्माण का काम किया, वहीं इसमें शामिल होने के दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार पांडे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे का 8 नवंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, वह महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, लेकिन तभी वह सड़क पर गिर पड़े।यात्रा के दौरान उनके हाथों में तिरंगा था जिसे उन्होंने 15 मिनट पहले एक दूसरे व्यक्ति को थमा दिया था। इसके बाद वह जमीन पर गिरे। पांडे को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में उनका शव उनके बेटे शीलाज पांडे को सौंप दिया गया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ट्रक ने मारी टक्कर

कृष्ण कुमार पांडे के देहांत के 4 दिन बाद 12 नवंबर 2022 एक और व्यक्ति निधन हुआ। ये व्यक्ति 62 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश पोन्नरमन थे। उन्हें महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। कथित तौर पर जब यह घटना हुई वह रात्रि शिविर के लिए अर्धपुर तहसील के पिंपलगाँव महादेव गाँव वापस जा रहे थे। रात 8:20 बजे उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उस समय ‘भारत जोड़ो के 2 यात्री’ को टक्कर लगी थी। लेकिन, गणेश के साथ 30 वर्षीय सयायुल बच गए जबकि गणेश ने चोटिल होने के बाद दम तोड़ दिया।

एक पुलिसकर्मी को कार ने रौंदा

इसी तरह 25 नवंबर को सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह, भारत जोड़ो यात्रा के लिए अहर मालवा में रिहर्सल कर रहे थे, तभी उन्हें कार ने टक्कर मारी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कार ड्राइवर ने पुलिस काफिले की तरफ कार को चढ़ाया जिसकी वजह से भूपेंद्र सिंह चोटिल हुए और जीवित नहीं बच पाए। घटना सोयाटकला पुलिस थाने के बिलकुल सामने हुई। बाद में पुलिस ने घटना में शामिल वाहन जब्त कर लिया था।

दिल का दौरा पड़ने से कार्यकर्ता का निधन

इसके बाद 3 दिसंबर 2022 को मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ के जीरापुर के कांग्रेस कार्यकर्ता 55 वर्षीय मांगीलाल शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सुसनेर होने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर पोस्टमार्टम करना चाहते थे। हालाँकि, शाह के समर्थक अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप