शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurमुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं।

न्यूज समय तक

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील भोगनीपुर में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश।

शासन की मंशा के अनुरूप समस्यों का ससमय गुणवत्तापूर्ण कराएं निस्तारण:-मुख्य विकास अधिकारी।

ओमजी पाठककानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की उपस्थिति में तहसील सभागार भोगनीपुर में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 19 शिकायतें प्राप्त हुए, इसी प्रकार पुलिस 6, विकास विभाग 5 विधुत 1, चकबंदी 2, अन्य 4 कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, उन्होंने संबंधित विभागों निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र ही निस्तारण किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए,उप जिलाधिकारी भोगनीपुर से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए । उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण हेतु दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए उस निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। उन्होंने गत संपूर्ण समाधान दिवस के शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को भी देखा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप