मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरबाइकों की भिड़ंत में बाइक चालक हुआ घायल।

बाइकों की भिड़ंत में बाइक चालक हुआ घायल।

न्यूज समय तक

बाइकों की भिड़ंत में बाइक चालक हुआ घायल।

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिसमे एक बाइक चालक किसी प्राइवेट अस्पताल अपना इलाज कराने चला गया। वही दूसरे को घायल अवस्था में इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर घुरी गांव निवासी रामप्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र किसी काम से हसवा कस्बे गया था। जब वह कस्बे के अंदर पहुंचा तभी सामने से आई एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बाइको की भिड़ंत में घायल एक बाइक सवार किसी प्राइवेट अस्पताल अपना इलाज कराने चला गया। वही दूसरी बाइक सवार जितेंद्र को इलाज के लिए हसवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी चोट गम्भीर देख सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल बाइक सवार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप