शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होममौसमतापमान फिर 40 डिग्री के पास पहुंचा।

तापमान फिर 40 डिग्री के पास पहुंचा।

न्यूज समय तक

तापमान फिर 40 डिग्री के पास पहुंचा। दोपहर में चली गर्म हवाओं ने किया बेहाल, बारिश के नहीं आसार।

करीब 20 दिन बाद फिर मौसम ने बदली करवट, दिन में झुलस रहे लोग।

फफूंद औरैया। गर्मी ने अपने तेवर फिर से दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को तापमान फिर से 41 डिग्री पहुंच गया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली और दोपहर में गर्म हवाएं चली। मौसम तर विभाग ने आगामी पांच दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। जनपद में करीब बीस दिन से सूर्यदेव की तपिश फिर से झुलसाने लगी है। सुबह से शाम तक गर्मी पड़ रही है। तो तेज गर्म हवाएं लोगों को और भी बेहाल कर रही हैं। बुधवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा। जिसके चलते तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी। दोपहर होते- होते अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जो लोग निकले भी, वह शरीर को पूरे कपड़ों से ढके रहे और छांव ढूंढते नजर आए। शाम को सूरज ढलने के बाद तापमान में कुछ नरमीं आई और बाजारों व चौराहों में चहलकदमीं दिखाई दी। रात में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं पौने चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं कानपुर सीएसए के मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश के कोई आसार नहीं है। जिससे तापमान में और इजाफा होगा और लोगों को गर्मी बेहाल करेगी

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप