बुधवार, मई 22, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरचार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको नजदीकी स्वास्थ् पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के परसेठा गांव निवासी स्वर्गीय जयचंद का 32 वर्षीय पुत्र सरवन बीती देर शाम किसी काम से ललौली थाना क्षेत्र बाइक से गया था। जब वह ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसको फौरन जिला ताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच उपरांत सरवन को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप