होली के त्योहार पर हुड़दंग करने वालो पर होगी कार्रवाई

न्यूज़ समय तक

बिल्हौर ब्रेकिंग

उच्च अधिकारियों ने की बैठक होली और रमजान के पर्व को लेकर

होली के त्योहार पर हुड़दंग करने वालो पर होगी कार्रवाई

चप्पे चप्पे पर प्रशासनिक अधिकारियों की रहेगी नजर अराजकता फैलाने वालों पर

होली पर्व का मुख्य उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत सामाजिक एकता प्रेम और सौहार्द का त्यौहार

होली के दिन लोग जाति धर्म और वर्ग के भेदभाव को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं

बैठक में उपस्थित डीसीपी पश्चिम एसडीएम एसीपी तहसीलदार नायब तहसीलदार बिल्हौर अधिशाषी अधिकारी शिवराजपुर बिल्हौर व खंड विकास अधिकारी बिल्हौर तहसील सभागार में रहे मौजूद

UP में होली की 3 दिन की छुट्टी रहेगी, योगी

न्यूज़ समय तक लखनऊ ब्रेकिंग : UP में होली की 3 दिन की छुट्टी रहेगी, योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया बड़ा ऐलान**होली पर अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा. योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार 28 फरवरी को वर्किंग डे घोषित किया है, जबकि कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।*

प्राइमरी स्कूल पूरा में बच्चों के भविष्य से किया जा रहा है खिलवाड़

न्यूज़ समय तक कानपुर बिल्हौर प्राइमरी स्कूल पूरा में बच्चों के भविष्य से किया जा रहा है खिलवाड़ बच्चों के हाथो मे किताब की जगह पकड़ाया गया फावड़ा शिक्षा के नाम पर पूरा प्राइमरी स्कूल में शिक्षक काट रहे मलाई आखिर सरकार की योजनाओं को प्राइमरी टीचर क्यों लगा रहे पलीता प्राइमरी पूरा प्रथम में बच्चों से उठवाई जा रही बालू बच्चों द्वारा बालू उठाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल बिल्हौर विकासखंड के उत्तरीपुरा प्राइमरी प्रथम का पूरा मामला

लूट के मुकदमे में अभियुक्तों की पुलिस मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी एवं 10 लाख 73 हजार रुपये की बरामदगी

न्यूज़ समय तक कानपुर चकेरी-* *लूट के मुकदमे में अभियुक्तों की पुलिस मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी एवं 10 लाख 73 हजार रुपये की बरामदगी* *घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा 01 लाख रुपये की धनराशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।*प्रकरण में प्रारंभिक स्तर पर वादी द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा रही थी तथा इसे आपसी झगड़े का मामला बताया जा रहा था। तथापि पुलिस टीम को परिस्थितियों के आधार पर संदेह हुआ। प्राथमिक जानकारी एवं तथ्यों के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि लगभग ₹8,00,000 की लूट की घटना हुई है, जबकि वादी रिपोर्ट दर्ज कराने से कतई इंकार कर रहा था।▪️घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा संबंधित बैंक से संपर्क कर उस दिन के लेन-देन का विस्तृत विश्लेषण (ट्रांजैक्शन पैटर्न स्टडी) किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि संबंधित खाते से उस दिन लगभग ₹3,20,00,000 की भारी मात्रा में नकद निकासी की गई थी। आगे की पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि उक्त राशि का अधिकांश भाग पहले ही विभिन्न व्यक्तियों में बांट दिया गया था तथा केवल ₹25,00,000 की नकदी कैरियर द्वारा ले जाई जा रही थी, इस दौरान लूट की घटना कारित की गई।▪️तकनीकी साक्ष्यों एवं लोकेशन विश्लेषण से कुछ अभियुक्तों की गतिविधियां *दिल्ली के जामा मस्जिद क्षेत्र, कश्मीर एवं नेपाल तक पाई गईं* , जिससे इनके व्यापक मूवमेंट का संकेत मिला। पुलिस टीम की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप *कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 04 अभियुक्त मुठभेड़ के उपरांत पकड़े गए तथा 02 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।* इनमें 02 अभियुक्त रेकी करने वाले थे, जो पिछले वर्ष अक्टूबर से इस घटना की योजना बना रहे थे तथा कई बार रिहर्सल भी कर चुके थे। पूर्व में एक असफल प्रयास के बाद इस बार इन्होंने ₹25,00,000 की लूट की घटना को अंजाम दिया।▪️पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि *मुख्य व्यक्ति महफूज* है, जिसके लिए ये अभियुक्त कार्य करते थे। प्रारंभिक जांच में उसके 14 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई। एक ही बैंक, आईडीबीआई बैंक, से लगभग सवा दो साल की अवधि में ₹850,00,00,000 (आठ सौ पचास करोड़ रुपये) का कैश रोल होना पाया गया। आगे की जांच में 12 विभिन्न बैंकों के 68 खातों से लगभग ₹1,600,00,00,000 (सोलह सौ करोड़ रुपये) की नकद निकासी का तथ्य सामने आया है। इन खातों में फतेहपुर, उन्नाव एवं कानपुर क्षेत्र से भारी मात्रा में धनराशि जमा की गई, जिसके बाद क्रमिक रूप से नकद निकासी की जाती रही।▪️मामले की गंभीरता को देखते हुए यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकद निकासी का उपयोग किसी अवैध अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधि में तो नहीं किया जा रहा था। अभियुक्तों से अब तक ₹10 लाख 73 हजार रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है।▪️जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि जिन दो व्यक्तियों के साथ घटना हुई थी, वे इस लूट की साजिश में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं थे, बल्कि कैरियर के रूप में कार्य कर रहे थे। रहमान एवं सुभान नामक अभियुक्त रेकी एवं सूचना संकलन का कार्य कर रहे थे।▪️उक्त प्रकरण में बैंक स्तर पर संभावित लापरवाही, कर चोरी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों के दृष्टिगत आयकर विभाग, जीएसटी विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा भारतीय रिजर्व बैंक को भी सूचित किया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने स्तर से विस्तृत जांच सुनिश्चित कर सकें।*प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।*

होली पर सफर कठिन, 80 फीसदी आरक्षित टिकट पर दलालों का कब्जा

न्यूज़ समय तक कानपुर ब्रेकिंग*होली पर सफर कठिन, 80 फीसदी आरक्षित टिकट पर दलालों का कब्जाकानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों पर दलालों का अवैध कब्जाये दलाल रात से अपने लोगों लगाकर कतार में लगकर या बनवते हैं टिकटहोली पर्व पर घर आने जाने वाले यात्रियों नहीं बन पा रही कंफर्म टिकटदलाल टिकट के नाम से आम यात्रियों से 2-3 हजार रुपये अधिक वसूलते हैं। काउंटर क्लर्कों के साथ साठगांठ से कन्फर्म टिकट के नाम पर दलाल मनमाना पैसा वसूलते हैं।कानपुर स्टेशन कैंट साइड,और सिटी साइड टिकट की दुकान खोले बैठे लोग, अपने ही लोगों से करवा रहे। टिकट दलाली का कला कारोबार।

पनकी में तेज रफ्तार इको कार नाले में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

न्यूज़ समय तक कानपुर पनकी में तेज रफ्तार इको कार नाले में गिरी, बाल-बाल बचे सवार**कानपुर (उत्तर प्रदेश)**✍️कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगागंज रोड पर तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि कार में सवार लोगों ने आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि हादसे में कार सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।**✍️पुलिस द्वारा दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।*

पकड़ा गया अभियुक्त हीरामन का पुरवा निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ सैफी

कानपुर, न्यूज समय तक एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी.**प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत थाना बेकनगंज के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही.**दबोचा गया प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ अभियुक्त.**पकड़ा गया अभियुक्त हीरामन का पुरवा निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ सैफी है.**एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के कुशल नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम, सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम व थाना बेकनगंज पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही.* *मारा मोहमद आरिफ की दुकान पर छापा.**70 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा किया बरामद.**अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने बताया, प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अभियुक्त मोहम्मद आरिफ उर्फ सैफी को किया गया गिरफ्तार। पहले भी तीन अभियुक्तों को भेजा जा चुका है जेल में.**फिलहाल अभियुक्त आरिफ उर्फ सैफी को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.* *अपर पुलिस उपायुक्त व एसीपी स्वरूप नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोहमद मतीन खान, उप निरीक्षक मंगल सिंह ( प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम),उप निरीक्षक रामपूजन बिंद, मंजर अब्बास, रजनीश भाटी, रोहित बघेल, शिवम वर्मा, हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह (सर्विलांस), हेड कांस्टेबल शैलेंद्र(स्वाट टीम),हेड कांस्टेबल अबरार हुसैन व कांस्टेबल रोहित कुमार ( स्वाट टीम) ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम दिया.*

अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 03 अभियुक्त गिरफ्तार..

अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 03 अभियुक्त गिरफ्तार..

न्यूज़ समय तक साइबर क्राइम, अपराध शाखा, कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर गहन तकनीकी विश्लेषण करते हुए फर्जी रिश्तेदार, कंपनी एजेंट व कस्टम अधिकारी बनकर देशभर में साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का सफल अनावरण करते हुए जनपद लखीमपुर खीरी से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 36 शिकायतें दर्ज पाई गईं तथा लाखों रुपये की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है।
बाइट – पुलिस उपायुक्त अपराध, श्री श्रवण कुमार सिंह

घर में बेटे के विवाह की तैयारी के बीच अधेड माँ अपने से16वर्ष छोटे सगे भांजे के साथ फरार

न्यूज़ समय तक अलीगढ में अय्याशी की नई कहानी सामने आई है। घर में बेटे के विवाह की तैयारी के बीच अधेड माँ अपने से 16 वर्ष छोटे सगे भांजे विक्रम के साथ फरार हो गई। महिला के बेटे की बारात 6 मार्च को जानी है.. उसी की तैयारी में पूरी फैमिली जुटी थीं.. मगर बेटे के विवाह से पहले माँ ने अपना नया घर बसा लिया।महिला अपने साथ बेटे की शादी के लिए रखे एक लाख रुपये और जेवरात भी ले गई है। जिसके कारण 6 मार्च को होने वाली बेटे की शादी अब खतरे में है।इस मामले में भांजा विक्रम, केहरी, सुनीता, रूपकला, अजय, रेखा, मूलचंद, सेंकी, पप्पू को नामजद किया गया है।

रामेश्वर धाम मंदिर मुडेरा में साप्ताहिक भागवत समापन के. बाद चला विशाल भंडारा चखा प्रसाद प्राप्त किया आशीर्वाद

न्यूज़ समय तकब्यूरो शिवकरन शर्माकानपुर देहात रामेश्वर धाम मंदिर मुडेरा में साप्ताहिक भागवत समापन के. बाद चला विशाल भंडारा चखा प्रसाद प्राप्त किया आशीर्वाद।…. कार्यक्रम की आयोजक साध्वी रमाकांती ने कहा कि भागवत कथा व्यक्ति से नहीं प्रभु कृपा से होता है वही चलाते हैं विशाल भंडारा कानपुर देहात फरवरी माह. सनातन धर्म में श्रीमद् भागवत का सबसे बड़ा महत्व है भागवत कथा से भगवान कृष्ण की समस्त लीलाओं का ज्ञान बोध होता है पुराणों में स्पष्ट है कि भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं जो 16 कलाओं से अपने विभिन्न लीलाओं के द्वारा संदेश पूरी समाज में क्या जन-जन के हृदय में भगवान कृष्ण का वास होने का अनुभव होने लगता है। जिसका मन प्रभु में लग गया तो वह फिर किसी की शरण की आवश्यकता नहीं समझता है। इसी क्रम में विकासखंड झींझक की ग्राम सभा मुडेरा किन्नर निवासी साध्वी रमाकांती जो रामेश्वर धाम मंदिर की सेविका है जिसने अपने सारे जीवन को प्रभु के चरणों में समर्पित कर नव वर्ष से इसी रामेश्वर धाम पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर रही है. सात दिवसीय भागवत का आयोजन समाप्त होते ही विशाल भंडारा चलाया गया। हमारे झींझक संवाददाता के अनुसार ग्राम मुंडेरा निवासिनी साध्वी राम कांति ने रामेश्वर धाम मंदिर पर 17 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक भागवत का आयोजन चलवाया 24 फरवरी को विशाल भंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया जहां दर्जनों ग्राम की मातायें बहनें पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रीमद् भागवत कथा वाचक ब्रह्मचारी श्री शिव बली जी महाराज वृंदावन के द्वारा कथा श्रवण कराई गई जहां हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का भरपूर आनंद उठाया। बड़ी बात यह है क्षेत्र की सैकड़ो कन्याओं को देवी रूप देकर भोजन कराया गया और दक्षिण दी गई वहीं क्षेत्र के सभी ब्राह्मणों को आमंत्रित कर सम्मान सहित भोजन ग्रहण कराया गया. साध्वी रामा कांति ने बताया कि प्रभु की इच्छा है जो नवी बार श्रीमद् भागवत और विशाल भंडारा का अवसर प्राप्त हुआ इस पावन स्थान पर रामेश्वर धाम मंदिर पर स्थापित मूर्तियों की सुंदरता और सजावट की झलक देखने योग्य बनती है यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष हो रहा है और होता रहेगा इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव सिंह मनीष यादव करण यादव रजोल कुशवाहा प्रशांत श्रीवास्तव मोनू यादव नारायण यादव परम यादव सेजल यादव शीतल यादव सृष्टि ज्योति आदि लोगों ने श्रीमद् भागवत कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भूमिका अदा की।