गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpur60 लाख कीमत के 113 मोबाइल बरामद दबोचे गए 5 शातिर चोर

60 लाख कीमत के 113 मोबाइल बरामद दबोचे गए 5 शातिर चोर

न्यूज़ समय तक कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने किया अंतर्राजीय गिरोह का खुलासा 60 लाख कीमत के 113 मोबाइल बरामद दबोचे गए 5 शातिर चोर पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त महोदय की तरफ से एक लाख व डीजीपी महोदय की तरफ से भी एक लाख का पुरस्कार* थाना गोविंद नगर क्षेत्र में 7 दिसंबर को चोरी की बड़ी घटना हुई थी। सुबह 5 बजे 6 चोरों ने कृष्णा मोबाइल शॉप से शटर तोड़ कर 60 लाख कीमत के 113 मोबाइल पार कर दिए थे। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया, पुलिस टीम को चोरों की तलाश में लगाया गया। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस की 3 टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तारपकड़े गए अभियुक्त मुबीन दीवान, कृष्णा, प्रमोद पासवान, मुकेश उर्फ रडुवा व शोएब हैं। अभियुक्त असलम दीवान उर्फ हड्डी फरार है। ये सभी अभियुक्त गिरोह बना कर अलग अलग शहरों में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देते थे। और चोरी का माल नेपाल ले जाकर बेंच देते थे। अभियुक्तों के पास से शत प्रतिशत चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को एक लाख रुपए व डीजीपी महोदय द्वारा भी एक लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रिकेश कुमार सिंह व अति. निरीक्षक अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रदीप सिरोही, शिवा सिंह, अमित फौजदार, मनीष कुमार, विक्रांत चौधरी, विमल प्रताप सिंह, महेशपाल, संदीप, शुभम सिंह, हेड कांस्टेबल विकास चौहान, कांस्टेबल विजय भानू, संदेश कुमार एवम उप निरीक्षक सर्विलांस टीम अजय गंगवार, कांस्टेबल अक्षय पंवार, उप निरीक्षक साइबर टीम सनित मालिक व कांस्टेबल अमित ने गिरफ्तारी व माल बरामदगी के कार्य को अंजाम दिया.

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments