गुरूवार, मई 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देश29 पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक पानी में डूबा

29 पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक पानी में डूबा

न्यूज़ समय तक जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में 30 अप्रैल 2026 को एक बड़ा क्रूज हादसा हो गया. 29 पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक पानी में डूब गया, जिसमें से अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 10 अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है.रात का समय होने के कारण बचाव कार्य वर्तमान में टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है. राहत की बात यह है कि क्रूज के पायलट (कैप्टन) को बचा लिया गया है. आपदा राहत की टीमें (SDRF/NDRF) मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों को खोजने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. मध्यप्रदेश के वर्तमान पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह ने बताया क‍ि उनको मिली प्राथमिक सूचना के मुताबिक क्रूज अचानक फंस गया था. तकनीकि खराबी की भी आशंका है.

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments