गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमआध्यात्मिकता27 मई 2023(शनिवार)का पंचांग : आचार्य विनोद दीक्षित।

27 मई 2023(शनिवार)का पंचांग : आचार्य विनोद दीक्षित।

न्यूज समय तक

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 06, शक संवत 1945, ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 13। जिल्काद 06, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 मई सन 2023

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि प्रातः 07 बजकर 43 मिनट तक अष्टमी तिथि का आरंभ।मघा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 43 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। फव्याघात योग सायं 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ।वणिज करण प्रातः 07 बजकर 43 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 27 मई 2023 : सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 मई 2023 : शाम 7 बजकर 12 मि.

आज का शुभ मुहूर्त 27 मई 2023 :अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 31 मिनट तक। अमृत काल रात को 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 मई 2023 :राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 7 बजकर 42 मिनट से रात को 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।

आज का उपाय : शनिवार को स्टील की कटोरी में सरसों का तेल भरकर लें और उसमें अपनी छाया देखकर और एक सिक्का डालकर जरूरतमंदों को दान करे । (आचार्य विनोद दीक्षित )

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप