गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुर24 घंटे में हत्या का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे में हत्या का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ समय तक मैनपुरी 24 घंटे में हत्या का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, -जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को महज़ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद कर लिया है।बी ओ -पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 की रात थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी रविन्द्र सिंह के सिर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल रविन्द्र सिंह को जिला अस्पताल मैनपुरी ले जाया गया, जहां से सैफई रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।मृतक के भाई उमाशंकर पुत्र लज्जाराम की तहरीर पर थाना एलाऊ में मु.अ.सं. 417/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर टीम गठित की गई। मैनपुरी–किशनी मार्ग पर मोक्षधाम जाने वाली सड़क के पास से रोबिन पुत्र नन्हे निवासी ग्राम बहादुरपुर, उम्र लगभग 36 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बाइट :- अरुण कुमार सिंह एसपी सिटी मैनपुरी

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments