गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpur23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

न्यूज़ समय तक कानपुर नगर | पनकी (रतनपुर)पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों का आरोप है कि युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। घटना से पहले युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर दबाव की बात करता नजर आता है।पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और मामले की गहन जांच का भरोसा दिया।क्षेत्रीय विधायिका नीलिमा कटियार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष व सख्त जांच के निर्देश दिए।पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।समय व्यूज सुरेंद्र सोनी

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments