सोमवार, दिसम्बर 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुर197 वें स्थापना दिवस शहीद स्थल मे जलेंगे दीप

197 वें स्थापना दिवस शहीद स्थल मे जलेंगे दीप

वैचारिक ताकत देता है स्थापना दिवस कार्यक्रम

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो फतेहपुर

फतेहपुर।ऐतिहासिक,पौराणिक,सांस्कृतिक विरासतो को अपने आप में संजोए गंगा यमुना के मध्य दो महाँनगरो के बीच बसां जनपद फतेहपुर 197 वर्षगांठ को लेकर के बेताब है।युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया जनपद की 197 वी वर्षगांठ पर बावनी इमली शहीद स्मारक खजुहा में कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।शहीद स्थल मे दीप जलाये जायेंगे।कवि फतेहपुर पर अपनी काव्य रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे तो पौधरोपण कर संतुलित वातावरण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया जायेगा।विचार गोष्टी पर जनपद के सतत विकास एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी।जनपद के संभ्रांत नागरिको के मार्गदर्शन एवं युवाओ की ऊर्जा से कार्यक्रम को उत्सव के रूप मे मनाने को बल दिया जा रहा है।उन्होंने कहा जिले का स्थापना दिवस हम युवाओं में वैचारिक ताकत देने का काम करता है।संचार क्रांति के युग में जिले का गौरवमयी इतिहास वैश्विक पटल पर कीर्तिमान गढें इसके प्रयास होने चाहिए।बताया 2016 में संगठन ने पहली मर्तबा जनपद का स्थापना दिवस मनाना शुरू किया था।भावी युवा पीढ़ी अपने जनपद के गौरवमयी इतिहास को जाने इसके लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।उन्होंने बताया खजुहा बावनी इमली शहीद स्थल मे यह कार्यक्रम चौथी बार मनाया जाना है।जनपद का गठन 10 नवंबर 1826 को हुआ था।इसलिए इस वर्ष 197वीं वर्षगांठ मनाई जानी है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments