गुरूवार, जनवरी 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देश10 राज्यों मेंभरी वारिस की संभावना कई राज्यों में बर्फ वारी आंधी...

10 राज्यों मेंभरी वारिस की संभावना कई राज्यों में बर्फ वारी आंधी तूफान का अलर्ट

न्यूज़ समय तक नई दिल्ली देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में लो प्रेशर वाला एरिया है, जो आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु के तट पश्चिम की ओर बढ़ गया और कमजोर होकर उसी एरिया के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। इसके असर से निचले क्षोभमंडल स्तर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु्, पुडुचेरी में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं कड़कती बिजली गिरने की संभावना है।मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के साथ एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके देश के मध्य भागों में निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ संपर्क में आने की बहुत संभावना है, जिसके कारण मुख्य रूप से 27 और 28 दिसंबर के दौरान अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी आएगी। इससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होगी। हवा की गति 30-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।27-28 दिसंबर को मध्य प्रदेश में गरज और बिजली के साथ छिटपुट वर्षा होगी। 27 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 27 और 28 दिसंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़ में और 28 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

Hindi