मंगलवार, अप्रैल 16, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमऔरैयासुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर की वट वृक्ष की पूजा ।

सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर की वट वृक्ष की पूजा ।

न्यूज समय तक

सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर की वट वृक्ष की पूजा शहर में विभिन्न जगहों पर वटवृक्ष पूजा का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता न्यूज समय तक

फफूंद,औरैया। शुक्रवार को वट सावित्री पर्व को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह घरों में पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही बाग व बगीचों में जाकर वट वृक्ष की पूजा महिलाओं ने की। इस पर्व को लेकर देहात क्षेत्र में भी वट वृक्षों की पूजा करने को महिलाओं की भीड़ वटवृक्ष के नीचे लगी रही।सनातन संस्कृति में सारे पर्व प्रकृति पूजा पर आधारित हैं। यहां वृक्षों को उनके गुणों के आधार पर भगवान मानकर पूजा जाता है। शुक्रवार को वट सावित्री पर्व मनाया गया। धर्माचार्य बताते हैं कि वटवृक्ष की पूजा करने से घरों में सुख व समृद्धि बनी रहती है। यह पर्व अखंड सौभाग्य, पति व बच्चों की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। पर्व पर वट की पूजा के लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। पूजा करने के बाद महिलाएं पूजा की सामग्री लेकर नजदीकी स्थलों पर लगे वट वृक्षों के पास पहुंचीं। यहां पर वृक्ष के तने में कच्चा सूत बांधते हुए वट की पूजा की गई।नगर में स्थित राधारमण स्कूल के प्रांगण में वट वृक्ष का पूजन कर परिक्रमा लगाई गई। श्रद्धालु पूनम पाण्डेय ने बताया कि यह पर्व पति व बच्चों की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करके वट वृक्ष की पूजा करती हैं। यह पर्व शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जगह मनाया जाता है। वहीं कामनी मिश्रा ने बताया कि पूजा अर्चना में भक्ति के साथ हमारे देश की संस्कृति भी जुड़ी है। इन पूजा के माध्यम से ही हम अगली पीढ़ी को अपनी संस्कृति का रक्षण करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप