शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमबलरामपुरसरकारी राइफल से सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या।

सरकारी राइफल से सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या।

न्यूज़ समय तक

न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ अजीत पांडे की रिपोर्ट

सरकारी राइफल से सिपाही ने गोली मारकर दी जान

बलरामपुर। मतगणना में लगाए गए पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विवेक वर्मा ने शनिवार की सुबह किराए के मकान में सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छानबीन में पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट मिला है, इसमें घरेलू विवाद का जिक्र है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।लखीमपुर खीरी के गोला निवासी विवेक वर्मा वर्ष 2020 बैच के सिपाही हैं। उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। वह कलेक्ट्रेट मोड़ के पास धुसाह में किराए के मकान में रहते थे। इस मकान में कुछ और सिपाही भी रहते थे। शनिवार को विवेक की ड्यूटी मतगणना में लगाई गई थी। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उसके मोबाइल पर अफसरों ने फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा।इसके बाद संबंधित सिपाही के आवास पर कर्मियो को भेजा गया। अंदर से दरवाजा बंद था। पंखा चल रहा था। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ सिपाही का शव मिला। सरकारी राइफल बगल में पड़ी मिली। वहीं, पर सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है।भावुक था विनोदविवेक वर्मा बहुत ही भावुक सिपाही था। सिपाही मानवेंद्र ने बताया कि वह हमेशा खुशमिजाज रहता था, कैसे उसने यह कर लिया, समझ में नहीं आ रहा है। अगर कभी किसी से कोई बात हो जाती थी तो दोबारा मिलते ही वह अपनी गलती मान लेता था। ऐसे लोग बहुत ही कम मिलते हैं। आसपास के लोग भी कहते हैं कि वह सीधा सादा था। लगता ही नहीं था कि वह पुलिस में है।सुसाइड नोट की हो रही जांचएसपी केशव कुमार ने बताया कि सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसके कमरे की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें घरेलू विवाद का जिक्र है। उसकी शादी वर्ष 2020 में ही हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। सीओ ललिया को इसके लिए लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप