शनिवार, अप्रैल 20, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमअंबेडकर नगररंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग हुए...

रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग हुए घायल, 17 पर केस दर्ज।

न्यूज समय तक

मारपीट में छह घायल, 17 पर केस दर्ज।

अंबेडकरनगर रंजिश के चलते थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के बंगालपुर गांव में सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।

इसमें एक महिला को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।बंगालपुर गांव निवासी भीम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को रंजिश के चलते विपक्षी ग्राम प्रधान मनोज कुमार प्रजापति की मां शकुंतला देवी के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। बीचबचाव करने पहुंचे उनके पिता गणेश सिंह को भी हमलावरों ने पीट दिया। परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी गई।दूसरे पक्ष के मुकेश सिंह का आरोप है कि उसके भाई प्रवीण सिंह खेत में जा रहे थे। आरोपियों ने हमलाकर पिटाई कर दी। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। मारपीट की इस घटना में कुल छह लोग घायल हुए। इसमें शकुंतला देवी की हालत गंभीर है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के मुताबिक केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप