गुरूवार, मार्च 28, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरभोजन जन सेवा समिति द्वारा पौध रोपित किये गए

भोजन जन सेवा समिति द्वारा पौध रोपित किये गए

न्यूज समय तक

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर भोजन जन सेवा समिति द्वारा पौध रोपित किये गए

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर

फतेहपुर आज सोमवार को भोजन जन सेवा समिति फतेहपुर के तत्वावधान में चित्रांश नगर स्तिथि आचार्य रामनारायण की संस्कारशाला में संस्था के कुमार शेखर द्वारा छः पौधे रोपित किये गए।हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं।लेकिन इस राह में दिनों दिन दुनियाभर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है और इस तरह से लोग जीवन जी रहे हैं, जिससे पर्यावरण खतरे में हैं। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होता है।लेकिन लगातार वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं, जो हमारे जनजीवन को तो प्रभावित कर ही रही हैं, साथ ही कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रही हैं। सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है।इसी उद्देश्य में आम के दो,तिकोया के एक,गुडहल के दो, सहित सहजन आदि के फलदार,शोभादार, छायादार वृक्ष रोपित किये इस मौके पर आचार्य रामनारायण, रामचंद्र,सोनू,रमेश आदि रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप