शनिवार, अप्रैल 20, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमबेतियाभाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भव्य तैयारी हेतु...

भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भव्य तैयारी हेतु जिला बैठक की।

न्यूज समय तक

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर भव्य तैयारी हेतु जिला बैठक की।

जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि आगामी 4 जून को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का आगमन बेतिया में होने जा रहा है।कार्यक्रम की भव्य तैयारी हेतु युवा मोर्चा द्वारा एक हजार युवाओ द्वारा साइकिल यात्रा निकालकर उनका स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने अपने सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व सभी मंडल अध्यक्ष को ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओ को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मोदी सरकार के 9 साल कार्यकाल पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।प्रदेश द्वारा नियुक्त इस कार्यक्रम के प्रभारी निवर्तमान अध्यक्ष धंरंजन कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाएंगे। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं, बुनियादी ढांचा विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, विदेश नीति, रक्षा, सभी क्षेत्रों में मोदी सरकार ने काफी प्रगति की है और निर्धारित किया है।मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा व मुन्ना यादव, महामंत्री अविनाश कश्यप व किशन श्रीवास्तव, जिला मंत्री मुन्ना गुप्ता,दिलीप कुशवाहा व अनीश सिंह, प्रवक्ता रूपेश सिंह,रोहित व्य्याहूत,समर्थ गोयल व आदित्य सिंह,लवकुश कुशवाहा,संजीव पासवान,दिलखुश तिवारी,मिंकू श्रीवास्तव, अक्षय लाल निषाद,आशीष कुशवाहा,अतुल तारा तिवारी सहित सभी जिला के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप