शनिवार, अप्रैल 20, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमबिहारबिहारब्रह्माकुमारी के आशीर्वचनों की फुहार कार्यक्रम आयोजित।

ब्रह्माकुमारी के आशीर्वचनों की फुहार कार्यक्रम आयोजित।

न्यूज समय तक

चार दिवसीय दौरे पर रूस एवं नजदीकी देशों के सेवा केंद्रों की निर्देशिका।

न्यूज़ समय तक।समस्तीपुर,बिहार। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी दीदी, जो विगत 60 वर्षों से ईश्वरीय सेवा में समर्पित हैं, उनके समस्तीपुर पधारने पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में आशीर्वचनों की फुहार कार्यक्रम आयोजित किया गया।उनके शुभ आगमन पर रेड कारपेट वेलकम किया गया एवं उन्हें फूल-मालाओं व गुलदस्ते से लाद दिया गया। इस अवसर पर टाटानगर की प्रभारी अंजू दीदी, भागलपुर प्रभारी अनीता दीदी, बेतिया प्रभारी अंजना दीदी सहित सभी बहनों का चुनरी, पाग, तिलक एवं माला से सम्मान किया गया। चक्रधारी दीदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यहां के भाई-बहनों ने मेरी बहुत महिमा की और दिल से स्वागत किया है। मैंने वह सारी महिमा एवं मान परमात्मा को अर्पित कर दिया। ठीक वैसे ही जैसे हाथी को कोई फल-फूल प्रदान करता है तो वह अपनी सूंड़ ऊपर करके उन चीजों को महावत को अर्पित कर देता है। वैसे ही मैं जो भी हूं, वह प्रभु देन है। मेरी जीवन, मेरे गुण, विशेषतायें, शक्तियां- सभी उनकी देन है। वह सारी महिमा भी उन्हीं की देन है।सर्वशक्तिमान, गुणों के सागर, पतित पावन, सर्व के कल्याणकारी परमपिता परमात्मा शिव बाबा ब्रह्मा तन में अवतरित होकर हमें ज्ञान और योग से सजा रहे हैं और नई सतयुगी दुनिया के लिए हमें तैयार कर रहे हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्होंने हमें निमित्त बनाकर नई दुनिया के निर्माण में तन-मन-धन सफल कर सेवा करने का सौभाग्य दिया है और यहां की सेवाओं की प्रालब्ध ही वहां महाराजा-महारानी, राजा-रानी, रॉयल प्रजा सभी संपन्न एवं सुखी होंगे। तो हम सभी को उनके इस महान कार्य में योगदान दे अपना श्रेष्ठ भाग्य बना लेना चाहिए।कार्यक्रम को अंजू दीदी, अनीता दीदी, ओम प्रकाश भाई ने भी संबोधित किया। कृष्ण भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर रोसड़ा, पटोरी, दलसिंहसराय, पूसा, मोहिउद्दीन नगर, ताजपुर आदि जिले के अनेक स्थानों से सैकड़ों बहन-भाई उपस्थित थे।मुख्य रूप से सविता बहन, रंजना बहन, कुंदन बहन, सोनिका बहन, पूजा बहन, आशा बहन, सतीश चांदना, शिवकुमार अग्रवाल, डॉ० दशरथ तिवारी, राजकुमार भाई आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप