शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurबेमौसम बारिश ,किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें।

बेमौसम बारिश ,किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें।

न्यूज समय तक

बेमौसम बारिश से किसानों की कटाई मडाई पर लगाई रोंक।

बेमौसम बारिश होने से किसानों के माथे पर खींची चिंता की लकीरें।

कानपुर देहात….बिन मौसम बारिश ने विकास खण्ड क्षेत्र के किसानों की गेंहू की कटाई मडाई पर रोंक लगा दी है जिससे किसानों की समस्या बढ गई है। और दो दिन के लिए मडाई का कार्य बाधित हो गया है। जनपद कानपुर देहात में जहां गेंहू की कटाई मडाई का काम तेजी से चल रहा था। और किसान विगत कई दिनों से आसमान पर छाए बादलों के कारण कटाई मडाई मे दिन रात मेहनत कर रहा था। और आज रविवार को दोपहर आए बेमौसम बादलों ने वर्षा कर किसानों की कटाई मडाई मे व्यवधान उत्पन्न कर दिया है। हला कि बारिश ने दो दिन के लिए किसानों की कटाई मडाई बंद करवा दी है। जिससे किसानों मे बादलों को देख अनाज घर लाने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने बताया कि इस समय गेंहू की फसल पकी खडी है और और कटाई मडाई का काम तेजी से चल रहा था कि बेमौसम बादलों ने वर्षा कर कटाई मडाई का काम बंद करा दिया है। बताया कि यदि सोमवार से धूप अच्छी हुई तो मंगलवार व बुधवार से मडाई का काम चालू हो सकेगा वही बदलों को देखकर किसान परेशान है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप