शुक्रवार, मार्च 29, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमअपनी बातअयोध्याप्रधानमंत्री कल 23 अक्टूबर, 2022 को जनपद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव

प्रधानमंत्री कल 23 अक्टूबर, 2022 को जनपद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव

न्यूज समय तक अयोध्या

प्रधानमंत्री कल 23 अक्टूबर, 2022 को जनपद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव
समारोह का शुभारम्भ करेंगे, मुख्यमंत्री आयोजन में सम्मिलित होंगे

इस वर्ष दीपोत्सव का छठां संस्करण आयोजित किया जा रहा

प्रधानमंत्री भगवान श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करंेगे

प्रधानमंत्री श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक
राज्याभिषेक करेंगे तथा नया घाट पर सरयू जी की आरती करेंगे
लखनऊ: 22 अक्टूबर, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 23 अक्टूबर, 2022 को जनपद अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आयोजन में सम्मिलित होंगे। इस वर्ष दीपोत्सव का छठां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। 
प्रधानमंत्री जी सर्वप्रथम भगवान श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करंेगे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री जी श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे तथा नया घाट पर सरयू जी की आरती करेंगे। प्रधानमंत्री जी राम जी पैड़ी पर आयोजित भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारम्भ करेंगे। तदोपरान्त वह नया घाट पर आयोजित ग्रीन एण्ड डिजिटल फायरवकर््स का अवलोकन करेंगे। 

प्रधानमंत्री जी के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री जी राम कथा पार्क में शोभा यात्रा का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री जी प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण जी के स्वरूपों के अवतरण एवं भरत मिलाप कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे श्रीराम दरबार के साथ श्री राम कथा पार्क आएंगे और श्रीराम व माता जानकी का पूजन-वन्दन करेंगे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप