गुरूवार, मार्च 28, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरपरिवार संग गंगा नहाने गई किशोरी की डूबने से हुई मौत

परिवार संग गंगा नहाने गई किशोरी की डूबने से हुई मौत

न्यूज समय तक

परिवार संग गंगा नहाने गई किशोरी की डूबने से हुई मौत, दूसरे दिन मिला शव

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर

फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट गंगा नहाने गया एक परिवार की 13 वर्षीय किशोरी अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। उसके बाद भी कुछ पता नही चला आज दूसरे दिन किशोरी का शव तैरता हुआ दूसरे घाट पर ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के दरौटा लालपुर गांव निवासी रामकुमार सिंह की 13 वर्षीय पुत्री श्रेया उर्फ आरजू अपने परिवार के साथ घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट गंगा नहाने गई थी। जो अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस को सूचना देकर परेसान हाल परिवार घर लौट गए। वही आज थाना क्षेत्र के इजुरा घाट पर ग्रामीणों ने किशोरी का शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप