शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमतकनीकनेपाल में हुआ बड़ा विमान हादसा-68 यात्रियों का ले जा रहा प्लेन...

नेपाल में हुआ बड़ा विमान हादसा-68 यात्रियों का ले जा रहा प्लेन हुआ क्रैश,

नेपाल में हुआ बड़ा विमान हादसा-68 यात्रियों का ले जा रहा प्लेन हुआ क्रैश,

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,13 शव बरामद, 68 यात्री और चार क्रू मेंबर थे सवार

नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। न्यूज़ समय तक, उत्तराखंड ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र पोखरियाल रामनगर, जिला नैनीताल उत्तराखंड।

नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। रविवार को यति एयरलाइंस का एक प्लेन यहां क्रैश कर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्लेन में 68 यात्री सवार थे। क्रैश होने के बाद प्लेन में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने का काम जारी है। प्लेन क्रैश होने के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह हादसा नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश कर गया। जिसके बाद विमान नदी में गिर गया। विमान में आग लग गई। यह प्लेन कांठमाडु से पोखरा जा रहा था। हादसे का शिकार हुए प्लेन ATR-72 यति एयरलाइंस का था। हादसे से जुड़ी कई वीडियो सामने आई है। जिसमें विमान में भीषण आग लगी नजर आ रही है। राहत-बचाव कार्य जारी है। अभी इस हादसे में हताहतों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।हादसे के बाद प्‍लेन एक आग के गोले में तब्‍दील हो गया। ऐसे में कई लोग कयास लगा रहे हैं कि इस दुर्घटना में शायद ही कोई जीवित बचा हो। जो वीडियोज आ रहे हैं, वो भी काफी डरावन हैं। इन्‍हें देखने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह क्रैश कितना भयानक रहा होगा।30 शव बरामद, 68 यात्री और चार क्रू मेंबर थे सवार*बताया जा रहा है कि यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा आ रहा था। विमान पर 68 यात्री सवार थे। हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोग हादसे के बाद उठते धुएं को देख रहे हैं। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। राहत तथा बचाव दल मौके पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 13 शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। विमान पर 68 यात्रियों के अलावा चालक दल के 4 सदस्य भी मौजूद थे।*मृतकों की बढ़ सकती है संख्या, एयरपोर्ट किया गया बंद*मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। तकनीकी कारणों से हादसा होने की बात कही जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।यह विमान काठमांडू से पोखरा के लिए रवाना हुआ था और लैंडिंग से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। जो विमान क्रैश हुआ है वह 9N ANC ATR72 था। प्‍लेन को कैप्‍टन कमल केसी उड़ा रहे थे। कंपनी के प्रवक्‍ता सुदर्शन बरतुला ने कहा है कि प्‍लेन क्रैश की वजह से लगी आग को बुझाने के सभी प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप