गुरूवार, मार्च 28, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमअपनी बातअयोध्यानगर निकाय चुनाव से पूर्व अंतिम प्रकाशन में भी मतदाता सूची में...

नगर निकाय चुनाव से पूर्व अंतिम प्रकाशन में भी मतदाता सूची में भारी हेर फेर

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

नगर निकाय चुनाव से पूर्व अंतिम प्रकाशन में भी मतदाता सूची में भारी हेर फेर

प्रत्याशियों में मची खलबली

भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर निकाय चुनाव से पूर्व मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में भी मतदाता सूची में भारी हेर फेर को लेकर सम्भावित प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है।सम्भावित प्रत्याशियों ने चुनाव से पूर्व मतदाता सूची दुरुस्त कराने को लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है।
सपा नेता विनोद कुमार लोधी ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि उनके द्वारा अपना व परिवार के अन्य सदस्यों का नाम नगर क्षेत्र रुदौली की मतदाता सूची ने नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन किया गया था परन्तु अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में नाम नहीं सम्मिलित हुआ बल्कि गांव की मतदाता सूची में उनका व उनके परिवार वालो का नाम डबल दर्ज कर दिया गया।इसी प्रकार पूर्व सभासद मो0 फारूक ने शिकायती पत्र के माध्यम से कहा कि क्रम स0 299 से 487 भाग स0 46 के नाम ऊदा देवी वार्ड से काट कर प0 दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में शामिल किया जाना चाहिए।मो0 उवैस व मो0 अबरार ने शिकायती पत्र देकर क्रमांक 445 से 690 तक नाम प0 दीन दयाल उपाध्याय वार्ड से काट कर ऊदा देवी वार्ड में शामिल किया जाना चाहिए।इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने बताया कि शिकायतीपत्र मिला है।जाँच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप