शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, किशोर की हुई मौत।

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, किशोर की हुई मौत।

न्यूज समय तक

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पीछे बैठे किशोर की हुई मौत।

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर

फतेहपुर। जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के जोनिहा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठा हुआ किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई वही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव निवासी संजय व उसका परिवार जाफरगंज थाना क्षेत्र के मतीन खा के हिंद ईट भट्टे में परिवार सहित काम करता है। जिसमें आज संजय के 16 वर्षीय पुत्र संदीप की तबीयत खराब हो गई। तो संजय उसको बाइक से लेकर जोनिहा कस्बे इलाज कराने आया था। इलाज कराने के बाद वापस जाते समय जाफरगंज और जोनिहा के बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे संजय का पुत्र संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दे दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत संदीप को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखा दिया। वही किशोर की हुई मौत से मृतक की माँ चुन्नी बाजी का रोरोकर बुरा हाल रहा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप