शुक्रवार, मार्च 29, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरकेंद्रीय मंत्री ने सेतु निगम व पीडब्ल्युडी के अधिकारियों के साथ की...

केंद्रीय मंत्री ने सेतु निगम व पीडब्ल्युडी के अधिकारियों के साथ की बैठक ।

न्यूज समय तक

फतेहपुर में निर्माणधीन सड़कों व पुल के कार्य मे लाएं तेजी- साध्वी।

सेतु निगम समेत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक।

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर

फतेहपुर आज लखनऊ स्तिथ वीवीआइपी गेस्ट हाउस में फतेहपुर सांसद व भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सेतु निगम व पीडब्ल्युडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे जनपद फतेहपुर के अधूरे यमुना पुल व क्षेत्र की जर्जर सड़को चर्चा करते हुए सीघ्र ही बचे हुए कामों को जल्द खत्म करने व नए निर्माण को लेकर निर्देश दिये। जिससे आमजनमानस की समस्या खत्म किया जा सके। जानकारी के अनुसार साध्वी निरंजन ज्योति दो बार से जनपद फतेहपुर की सांसद हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी अधूरे कार्य को जल्द ही पूरा कराने में लगी हुई हैं। बैठक में आज संजय श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (मुख्यालय) लोक निर्माण विभाग, आशुतोष द्विवेदी, विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, ए. के. अग्रवाल, मुख्य अभियंता (सेतु), लोक निर्माण विभाग, राकेश सिंह, प्रबंध निदेशक, राज्य सेतु निगम, उत्तर प्रदेश सरकार तथा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ फतेहपुर क्षेत्र से जुड़ी हुई विभाग सम्बंधी समस्याओं,लघु सेतु के निर्माण ,दीर्घ सेतु निर्माण,आरओबी, व क्षेत्र की समस्त जर्जर सड़कों के जल्द निर्माण की चर्चा की गई। साथ ही विजयीपुर से गाजीपुर मार्ग का पुनः इस्टीमेट 15 जून तक तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा।साथ ही खजुहा होते हुए रावत पुर होते हुए शिवराज पुर मार्ग के चौड़ीकरण का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने तथा रारी चन्दापुर सम्पर्क मार्ग, रामपुर से गुरुवल सम्पर्क मार्ग का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप