गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

न्यूज समय तक

सहारनपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।

सहारनपुर में बोले केशव प्रसाद मौर्य, 2024 में जीतेंगे सभी 80 सीटें कहा विपक्ष रह जाएगा जीरो-जीरो-जीरो

सहारनपुर उत्तर प्रदेश सहारनपुर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब कलयाण, किसान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर जात पात की राजनीति करने वालों को निकाय चुनाव में जनता ने फेल कर दिया है।सहारनपुर जनपद में एक मुस्लिम भी चुनाव जीते है। इससे सपा, बसपा व रालोद में खलबली मची है। भाजपा 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी और विपक्ष जीरो होगा।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अब एक ऐसा मतदाता वर्ग तैयार हुआ है जिसे लाभार्थी कहते हैं। इनमें किसी को आवास मिला तो किसी को राशन और किसी को अन्य किसी योजना का लाभ मिला है। यह लाभार्थी भाजपा के साथ है।जिस मतदाता को विपक्ष भाजपा का भय दिखाकर डराता रहा है वह अब भाजपा के साथ आकर जात पात की राजनीति करने वालों को आईना दिखा रहा है। जिससे सपा, बसपा और रालोद में खलबली मची है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत जाए तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं करना चाहिए और विपक्ष जीरो-जीरो-जीरो रहेगा।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने निर्धारित समय पर सहारनपुर सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर उन्होंने सांसद, विधायकों साथ चर्चा की सहारनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक कीप्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सेमीफाइनल में बड़ी जीत हासिल की है 2024 फाइनल है उसमें भी भारतीय जनता पार्टी 80 विपक्ष जीरो से जीतेगे जैसे कि नगर निगम चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी 17 ओर विपक्ष जीरो-जीरो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी के विकास के लिए कार्य कर रही है और इसी का परिणाम है कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सभी 17 नगर निगम में जीत दिलाई है उन्होंने कहा कि अब गरीब मुसलमान भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है क्योंकि उन्हें पता चल चुका है कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य करती हैइसके बाद वह जनमंच सभागार में आयोजित महाराजा भगीरथ जयंती समारोह में शामिल हुए।

बाइट: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप