शनिवार, अप्रैल 20, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurआज का पंचांग, 29 मई 2023 : आचार्य विनोद दीक्षित।

आज का पंचांग, 29 मई 2023 : आचार्य विनोद दीक्षित।

न्यूज समय तक

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 08, शक संवत् 1945, ज्येष्ठ शुक्ल नवमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2080।

सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 15। जिल्काद 08, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 मई सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

नवमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 29 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।

वज्र योग रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 8 बजकर 55 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 29 मई 2023: सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 29 मई 2023: शाम 7 बजकर 13 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 29 मई 2023: अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल रात को 8 बजकर 38 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। रवि योग पूरे दिन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 मई 2023 : राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 46 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक और उसके बाद 3 बजकर 32 मिनट से 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें और बेलपत्र चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें। ( आचार्य विनोद दीक्षित)

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप