मंगलवार, अक्टूबर 3, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरहौसलों को मिला पंख, सम्मानित हुई मेधा

हौसलों को मिला पंख, सम्मानित हुई मेधा

हौसलों को मिला पंख, सम्मानित हुई मेधा

-मुख्य अतिथि एसपी बबिता साहू ने कहा शिक्षा ही शक्ति

  • मेधावियों को मिला सम्मान, अधिकारी बनने का संकल्प लेकर लौटे

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो फतेहपुर

फतेहपुर । साहू प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन शहर के मैरिज हाल में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथियों ने सरकारी सेवाओं में चयनित मेधावियों व हाई स्कूल इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी लखनऊ बबिता साहू व एडीशनल एसपी शैलेंद्र राठौर रहे।
कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस मौके पर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया।हाईस्कूल में प्रथम स्थान पर अंश साहू दूसरे स्थान पर शोभित, तीसरे स्थान पर मुकेश इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर आर्यन साहू, दूसरे स्थान पर आकृति साहू तीसरे स्थान पर आस्था साहू रही। इसके साथ ही सौ मेधावियों को सम्मानित किया गया। आई आई टी चयनित अर्पित साहू, आर्यन साहू को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय सूटिंग में कृष्णा साहू अव्वल आये जिनको सम्मानित किया गया। सरकारी सेवाओं में चयनित गरिमा साहू प्रावधिक शिक्षा , अनुष्का साहू , अभिनव साहू सीआई एस एफ, शिवपूजन साहू सीआरपीएफ, श्रीमती शर्मिला साहू राजकीय बालिका बालग्रह संचालिका, अभिषेक साहू कामर्सियल अप्रैंटिस को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि
डा वृंदावन राठौर पशु चिकित्सा अधिकारी चित्रकूट, नितेश कुमार साहू, अर्पिता साहू जज, शैलेंद्र राठौर एडीशनल एसपी, अनूप गुप्ता बी ई ओ, जयनेंद्र कुमार बी ई ओ, राजेश गुप्ता बीईओ, प्रशांत साहू जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, संतोष कुमार अपर आयुक्त जीएसटी, अमृत लाल साहू अपर जिलाधिकारी, रामप्रकाश साहू कृषि वैज्ञानिक रहे।
अपर जिलाधिकारी अमृत लाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही आपको बदल सकती है। सम्मान पाने के बाद प्रण ले कि कल हमकों अधिकारी बनकर मंच पर बैठना है। एसपी प्रशासन बबिता साहू ने कहा कि जिजीविषा और जुनून से सब कुछ पाया जा सकता है। जुनून से हर लक्ष्य मिल सकता है।मिर्जापुर से आये जितेंद्र साहू ने कहा कि समाज के लोगों को शासन प्रशासन में आना होगा। कार्यक्रम का संचालन शिवशरण बंधु ने किया। इस मौके कर प्रेमलाल साहू, कमल साहू, माता बदल साहू, राजेश साहू, माधुरी साहू, सौरभ साहू आदि रहे।

इनसेट—-

मंच पर काटा गया केक
एडीशनल एसपी शैलेंद्र राठौर का मनोज गांधी ने मंच पर ही केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। मंचासीन लोगों ने उनको फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। व शुभकामनाएं प्रेषित किया। आयोजन मंडल में विजय लक्ष्मी साहू, विमलेश साहू, महाबीर साहू, आशीष साहू, नीरज साहू, अवधेश साहू, अमरेश साहू, शिवबीर साहू, गौरव साहू संदीप साहू, रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments