बुधवार, अक्टूबर 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरहिन्दी भाषा पूरी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा...

हिन्दी भाषा पूरी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा – मा० जनपद न्यायधीश

*न्यूज़ समय तक बलरामपुर ब्यूरो चीफ अजीत पांडे की रिपोर्ट**

हिन्दी भाषा पूरी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा – मा० जनपद न्यायधीश

*दिनांक – 14 सितंबर 2023 माननीय जनपद न्यायधीश श्री अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में हिन्दी दिवस का आयोजन जनपद न्यायालय बलरामपुर के सभागार में किया गया। जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार झा द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रति वर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को अधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करने में अथक प्रयास किये जा रहे हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी है। हिन्दी भाषा पूरी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत बहुत सी भाषाएँ बोली जाती है लेकिन हिन्दी राष्ट्र को जोड़ने का काम करती है। हिन्दी सरल भाषा है जिसका उपयोग हमें अपने दैनिक जीवन में लिखने-पढ़ने में करना चाहिए। हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने में हम सभी को अपना योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी हिन्दी दिवस के अवसर पर अपने विचार रखे गए। इस अवसर पर अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला अधिवक्ता संघ, जिला युवा बार संघ के पदाधिकारी एवं अन्य विद्वान अधिवक्तागण तथा न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments