गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurहर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत वन विभाग रेन्ज पुखरायॉ कानपुर देहात...

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत वन विभाग रेन्ज पुखरायॉ कानपुर देहात द्वारा निकाली गयी तिरंगा मोटर साइकिल रैली

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत वन विभाग रेन्ज पुखरायॉ कानपुर देहात द्वारा निकाली गयी तिरंगा मोटर साइकिल रैली* आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा भोगनीपुर रेन्ज के अन्तर्गत तिरंगा झण्डे के साथ मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिये प्रोत्साहित करना है। यह अभियान जनता के लिये उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक विशेष अवसर भी है। जिन्होने राष्ट्र की सेवा और तिरंगे के सम्मान में अपने प्राणों की आहूति दी है। उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु कपिल सिंह जिलाधिकारी, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन एवं लक्ष्मी एन0, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन में मोटर साइकिल तिरंगा रैली का शुभारम्भ ए0के0 पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के नेतृत्व में स्वामीदीन क्षेत्रीय वन अधिकारी, भोगनीपुर द्वारा वन रेन्ज कार्यालय पुखरायॉ से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। उक्त तिरंगा मोटर साइकिल रैली नगर पालिका पुखरायॉ मेन रोड, पटेल चौक व हाईवे से होते हुये स्थानीय जन समुदाय को जागरूक कर वन कालोनी पौधशाला पुखरायॉ में समाप्त हुई। उक्त तिरंगा मोटर साइकिल रैली में भोगनीपुर रेन्ज की बविता सिंह व गुरूनारायण, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, अमित कुमार, रामचन्द्र, शिप्रा सचान, वनदरोगा, इन्द्रेश कुमार, सौरभ, कल्याणी मिश्रा वन रक्षक एवं अन्य स्थानीय जन द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments