सोमवार, जनवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरहरदोई में तेज आंधी बारिश में पेड़ गिरने से दरोगा,सिपाही घायल मेडिकल...

हरदोई में तेज आंधी बारिश में पेड़ गिरने से दरोगा,सिपाही घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

हरदोई हरदोई में तेज आंधी बारिश में पेड़ गिरने से दरोगा,सिपाही घायल मेडिकल कॉलेज रेफर।हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज आंधी बारिश के दौरान एक दुर्घटना हुई। महसूलापुर गांव से वापस लौट रहे दरोगा और सिपाही पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया,इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपनिरीक्षक सौरभ राणा और सिपाही विपिन सिंह महसूलापुर गांव में कावड़ यात्रा और आईजीआरएस शिकायतों की ड्यूटी पर गए थे।अपना काम पूरा करने के बाद दोनों बाइक से थाने लौट रहे थे।कटरा बिल्हौर मार्ग पर अचानक तेज आंधी आ गई इसी दौरान एक बड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ उनकी बाइक पर गिर पड़ा।पेड़ के नीचे दबने से दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत निजी वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचा।डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उपनिरीक्षक सौरव राणा की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया।सिपाही विपिन सिंह का इलाज हरपालपुर सीएचसी में जारी है।घटना की सूचना मिलते हरपालपुर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे।उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट पहने हुए थे,इसी वजह से उनकी जान बच गई।पुलिस प्रशासन घायलों के इलाज और हादसे की जानकारी में जुटे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments