हरजिंदर नगर चौराहे का सुंदरीकरण
न्यूज़ समय तक उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने आज विधायक निधि से 33 सुंदरीकरण के कार्यो का लोकार्पण किया। यह सुंदरीकरण का कार्य हरजिंदर नगर चौराहे पर कराया गया। उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने अपने सम्बोधन मे कहा कि महराजपुर विधान सभा ने कानपुर मे एक अलग पहचान बनाई है। हरजिंदर नगर का सुंदरीकरण देखकर लोगो मे खुशी है, कानपुर की शान हरजिंदर नगर चौराहा बन गया है। सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभ कामनाये व बधाई हो, हर्षोल्लास के साथ हम सबको मिलकर यह त्योंहार मनाना चाहिए। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से वी डी राय,सुरेन्द्र चौहान, रमेश कुशवाहा,भारत गुजराल, मन्नू महाना,वी डी राय, दिनेश शास्त्री,राजू जायसवाल, विनय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।