शुक्रवार, मार्च 29, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurहनुमान जी महाराज के मंदिर में संपन्न हुआ भंडारा।

हनुमान जी महाराज के मंदिर में संपन्न हुआ भंडारा।

न्यूज समय तक

कुरारी गांव में प्राचीन बाबा श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर में संपन्न हुआ भंडारा।

भंडारे में हजारों भक्तों ने पहुंचकर श्री हनुमान जी महाराज के अमृत मई प्रसाद को बड़े ही आदर भाव के साथ किया ग्रहण।

अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह चंदेल एवं वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता अरुण सिंह चंदेल, साधन सहकारी समिति नहोली के सभापति वरुण सिंह चंदेल ने उपरोक्त धार्मिक अनुष्ठान में दर्ज कराई अपनी सहभागिता।

कानपुर देहात…विकास खण्ड सरवनखेड़ा क्षेत्र के कुरारी गांव स्थित प्राचीन हनुमानमंदिर में आज हुए विशाल भंडारे में प्रमुख समाज सेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण सिंह चंदेल व सुखबीर सिंह चंदेल अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नहोली साधन सहकारी समिति के सभापति वरूण सिंह चंदेल आदि अतिथि के रूप में शामिल हुए। तथा उन्होंने मंदिर में चार हैलोजन लाइट का सहयोग किया व सहयोग धनराशि भी प्रदान की। सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के कुरारी गांव स्थित प्राचीन बाबा बजरंग बली मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के बाद आज आयोजित विशाल भंडारे मे अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह चंदेल व उनके साथ मे प्रमुख समाज सेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण सिंह चंदेल एवं नहोली साधन सहकारी समिति के सभापति वरूण सिंह चंदेल का वहा आयोजकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर मे रात्रि उजाले के लिए चार हाईलोजन लाइटों को लगवाने के लिए नगद धनराशि कमेटी को दी और भंडारे में राशन आदि का सहयोग किया।

इस अवसर पर श्री चंदेल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक स्थलों पर धार्मिक आयोजनों से लोगों की ईश्वर के प्रति आस्था बढती है।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमोद कुमार सिंह राजेश सिंह चंदेल राजकुमार सिंह उमेश सिंह घनश्याम सिंह लाल सिंह योगेन्द्र सिंह राजबहादुर सिंह संजय सिंह शकुंतला देवी जयकरन सिंह अनूप सिंह राघवेंद्र सिंह रंजीत सिंह दिनेश सिंह सहित अनेकों क्षेत्रवासी मौजूद है रहे। सिरोही चंदेल ने भविष्य में भी मंदिर में होने वाले आयोजनों में सहयोग देने का वादा किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप