हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा—मीडिया बंधुओं को सादर आमंत्रण
न्यूज़ समय तक बोदला, आगराआदरणीय महोदय/महोदया,आपको सादर सूचित किया जाता है कि राम भक्त भगवान श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज दिनांक 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को एक भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन आवास विकास क्षेत्र को अंजलि धाम के रूप में सुसज्जित कर विशेष रूप से मनाया जा रहा है।इस अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े, अखाड़ों के हैरतअंगेज प्रदर्शन एवं भक्ति से ओतप्रोत वातावरण मुख्य आकर्षण रहेगा। साथ ही अंजलि धाम के मंच पर राम भक्त भगवान हनुमान के स्वरूप में “बाबा हनुमान” के जन्म का विशेष एवं अद्भुत प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा।**📌 कार्यक्रम विवरण:**📍 *स्थान:* सीताराम मंदिर, नगला अजीता, सेक्टर 8, आवास विकास, बोदला, आगरा🕔 *समय:* शाम 5:00 बजे से📅 *दिनांक:* 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)आपसे विनम्र निवेदन है कि अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र/चैनल हेतु इस भव्य धार्मिक आयोजन की कवरेज के लिए अपने संवाददाता एवं छायाकार को भेजकर हमें अनुग्रहित करें।आपकी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणास्रोत होगी।**धन्यवाद।****आयोजक***कार्यक्रम अध्यक्ष:* सुनील पाराशर*मीडिया प्रभारी:* अमोल दीक्षित📞 *संपर्क:* 7017544421



