सेंट थॉमस विद्यालय में वार्षिक पी. टी. डिस्प्ले “शैलोम” 23 का भव्य आयोजन किया गया
विशेष संवाददाता विनय प्रकाश मिश्रा
न्यूज़ समय तक कानपुर आज 21 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को के ब्लॉक किदवई नगर स्थित सेंट थॉमस विद्यालय प्रांगण में 21.11. 2023 को वार्षिक पी.टी. डिस्प्ले “शैलोम” 23 का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष परम श्रद्धेय लुइस मस्करएनस ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रार्थना गीत पर वरिष्ठ छात्राओ ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि का धर्माध्यक्ष के रूप में प्रथम आगमन पर विद्यालय परिषद परिवार ने भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया।विद्यालय क्वायर ने स्वागत गीत से गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। कक्षा 6 से 8, के छात्रों ने पी,टी, द्वारा या संदेश दिया कि विश्व में बुराई का दमन शांति से किया जा सकता है,पिरामिड, चेरियट, मास पी,टी, आकर्षण के केंद्र रहे।स्कूल बैड ने करणप्रिय ध्वनि पर सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के पूर्व छात्र निलेश मिश्रा को विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शांति एवं सदभाव के मार्ग पर चलकर सशकत राष्ट्र बनाने का संदेश दिया।उन्होंने विश्व शांति की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्रों से आगे बढ़कर सहयोग देने की अपील की। मुख्य अतिथि ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य फादर मेलिवन विलसन डिसूजा ने गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाऐ मौजूद रही।