सोमवार, मार्च 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरसुनील चतुर्वेदी को GFI ने विशेष पत्र देकर की सराहना

सुनील चतुर्वेदी को GFI ने विशेष पत्र देकर की सराहना

न्यूज़ समय तक कानपुर AIIU ग्रेपलिंग में शहर के निर्णायकों को किया गया सम्मानित सुनील चतुर्वेदी को GFI ने विशेष पत्र देकर की सराहना भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले यूनिवर्सिटी रोहिलखंड बरेली उत्तरप्रदेश में अंतर विश्व विद्यालयी ग्रेपलिंग महिला-पुरुष स्पर्धा 17 से 22 फरवरी तक आयोजित हुई। अंतर विश्वविद्यालयी ग्रेपलिंग , ग्रेपलिंग गी प्रतियोगिता के लिए शहर के सुनील चतुर्वेदी, दुर्गेश्वर को मुख्य निर्णायक के रूप में पारदर्शी और निष्पक्ष निर्णय को देखते हुए सम्मानित किया गया। वहीं सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता की भांति उक्त प्रतियोगिता में भी निष्पक्ष व पारदर्शी निर्णय देने के लिए वो प्रतिबद्ध रहे जिसको देखते हुए अंतर विश्वविद्यालयी ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के आयोजक महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनको सम्मानित किया। साथ ही ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव सुबोध कुमार यादव ने विशेष पत्र देकर जमकर प्रशंसा की। ग्रेपलिंग कानपुर के अध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव, यू पी ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान , सचिव रविकांत मिश्रा ने शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments