गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurसुदृढ़ीकरण को लेकर सेन्ट्रल जोन में समीक्षा गोष्ठी

सुदृढ़ीकरण को लेकर सेन्ट्रल जोन में समीक्षा गोष्ठी

न्यूज़ समय तक कानपुर अपराध नियंत्रण, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई एवं जनसुरक्षा सुदृढ़ीकरण को लेकर सेन्ट्रल जोन में समीक्षा गोष्ठी दिनांक 24.01.2026 को पुलिस उपायुक्त, सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय द्वारा सेन्ट्रल जोन कार्यालय में जोन के समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान महोदय द्वारा आईजी आरएस प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निष्पादन, तथा प्रभावी अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सक्रिय अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराधियों में भय एवं आमजन में विश्वास का माहौल सुदृढ़ हो सके।इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन पैदल गश्त को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments