न्यूज़ समय तक कानपुर सजेती के डोहरू गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।विवरण- आज दिनांक 06.04.2026 को प्रातः समय लगभग 04:30 बजे आग लगने संबंधी सूचना प्राप्त हुई।उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस मय थाना सेकेंड मोबाइल टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि मानू परमार पुत्र हरि नारायण सिंह निवासी ग्राम डोहरू, थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर, उम्र लगभग 61 वर्ष के कच्चे मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी, जिससे दो कमरों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। *घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।* स्थिति पूर्णतः सामान्य है।



