गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurशॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के...

शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

न्यूज़ समय तक शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू**कानपुर (उत्तर प्रदेश)**रजत शर्मा**✍️कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। बैंक के अंदर से काला धुआं और आग की लपटें उठती देख राहगीरों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए पहले बैंक का शटर तोड़ा, इसके बाद खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के कर्मचारी और शाखा प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, कल्याणपुर शाखा की प्रबंधक निहारिका सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुला था और शाम करीब पांच बजे कामकाज समाप्त होने के बाद बैंक बंद कर दिया गया था। बैंक में उस समय कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है, जिसे सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और बैंक प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी बड़े हादसे से बचाव हो सका।*

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments