गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देशशहीद मेला बेवर की शहीद स्मृति मंच में भव्य कवि सम्मेलन...

शहीद मेला बेवर की शहीद स्मृति मंच में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित

न्यूज़ समय तक शहीद मेला बेवर की शहीद स्मृति मंच में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित* रिपोर्ट-ज़हीर खान संवाद, मैनपुरी मो.8430570571/ बेवर/ मैनपुरी-शहीद मेला बेवर स्थित शहीद स्मृति मंच पर महाकवि देव दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्कर्ष चंद्रा, डिप्टी कमिश्नर जिला उद्योग केंद्र मैनपुरी (भारत सरकार) रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम संयोजक द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित सभी कविगणों का बैज व माला पहनाकर सम्मान किया गया।वही जसवंत सिंह पब्लिक स्कूल सोबनपुर के छात्र-छात्राओं ने शहीदों के नाम गीत गाकर शहीदों को नमन किया तो वहीं कवि सम्मेलन में शियालाल शर्मा, राज त्रिपाठी, उपेंद्र भोला, रूपलाल (कुसमरा), संदेश चौहान तथा कन्नौज से पधारे विवेक दुबे सहित अन्य कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के शुभारंभ में कवियों द्वारा महाकवि देव पर आधारित कविताओं का पाठ किया गया। हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और वातावरण को आनंदमय बना दिया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि उत्कर्ष चंद्रा ने महाकवि देव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसा कवि न पहले हुआ और न भविष्य में होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों की सराहना की तथा शहीद मेला आयोजन समिति का भी आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन मदन सिंह मस्ताना द्वारा किया गया।फोटो सम्मेलन है

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments