गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देशशहीदों की स्मृति में आयोजित महिला सम्मेलन

शहीदों की स्मृति में आयोजित महिला सम्मेलन

न्यूज़ समय तक कानपुर शहीदों की स्मृति में आयोजित महिला सम्मेलन**उमड़ा जनसैलाब, मेहंदी-रंगोली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा शहीद मेला*ज़हीर खान संवाददाता मैनपुरी.मो- 8430570571/ बेवर/ मैनपुरी में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुए 20 दिवसीय शहीद मेले के अंतर्गत शहीद स्मृति मंच पर भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीदों के बलिदान को नमन करने एवं समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने हेतु समर्पित रहा।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक प्रियंका पांडे ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।इसके उपरांत एचडीएस विद्यालय, मोटा रोड के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं अमर शहीद इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा आयोजित मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें छात्राओं ने शहीदों की स्मृति व राष्ट्रप्रेम को रंगों के माध्यम से जीवंत किया।मुख्य अतिथि संध्या शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। महिलाओं को चाहिए कि वे शहीदों से प्रेरणा लेकर समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।” उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और देश की प्रगति में उनका योगदान अतुलनीय है।महिला सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश दिया गया। शहीद मेला न केवल मनोरंजन बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने का सशक्त माध्यम बन रहा है।इस अवसर पर सोनी गुप्ता, रेनू शुक्ला, अंजली गौतम, राम द्विवेदी, प्रतिभा मिश्रा, कुंती चतुर्वेदी, रेखा, मंजूषा, राखी, निशा सहित अनेक गणमान्य महिलाएं मंच पर उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक सहित सभी महिलाओं एवं अमर शहीद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया और भावनात्मक वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका, आशी, क्षमता, शिवानी, सत्यब्रत, गायत्री, प्रिया, प्रियांशी सहित अन्य छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।फोटो सम्मेलन है

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments