जनवरी में सीवर लाइन के प्रथम चरण का कार्य होगा शुरू
अमित कुमार, न्यूज समय तक फतेहपुर
फतेहपुर। शनिवार को शहर के शकुननगर में करुणा दीक्षित, वंदना सिंह, प्रेमलता सिंह के घर पहुंचकर जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रसोईघर में जाकर गैस चूल्हा को जलाकर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की शहरी घरेलू गैस (पीएनजी) पाइप लाइन परियोजना का शुभारंभ किया। तत्पश्चात केन्द्रीय राज्यमंत्री ने गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। साथ ही गांधी मैदान में आईजीएल के स्टाल का फीता काटकर उदघाटन कर अवलोकन किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की शहरी गैस पाइप लाइन परियोजना का लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण करके किया और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस रसोई गैस (पीएनजी) के कई फायदे हैं। यह नेचुरल गैस हवा से हल्की होने के कारण वातावरण में आसानी से घुल जाती है। लीकेज होने पर खतरा कम होता है। उपयोग करते समय गैस 99 प्रतिशत जल जाती है। इस कारण प्रदूषण भी कम होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण सौगात जिले को दिया। इसका कार्य इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड करा रही है। वर्ष 2019 में कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर को यह सौगात दी गई। यह परियोजना शहर में मार्च 2024 तक पूरी कर ली जाएगी। यह परियोजना का प्रथम चरण है। गैस पाइप लाइन के पड़ने से गैस सिलेंडर लेने समस्या नहीं होगी और माताओं, बहनों को आसानी से रसोई का कार्य होता रहेगा। उन्होने कहा कि शहर में सीवर लाइन की अथक प्रयासों से अनुमति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। इसका शिलान्यास जनवरी 2024 में होगा और प्रथम चरण का कार्य शुरू किया जाएगा। यह पूरी परियोजना 700 करोड़ की है। कार्यक्रम को जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, एमएलसी अविनाश सिंह चैहान, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बिंदकी राधा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष खागा गीता सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष किशनपुर सुरेन्द्र सोनकर, धाता रेखा सरोज, भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, शिवचरन शुक्ला, नगर पंचायत के सभासद, भाजपा के पदाधिकारियों, इंद्रप्रस्थ गैस के वाणिज्य निदेशक पवन कुमार एवं इंद्रप्रस्थ गैस के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।