न्यूज़ समय तकब्यूरो शिवकरन शर्माकानपुर देहात सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के नेतृत्व में निकाला गया कैंडिल मार्च पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जहां पूरे देश में आक्रोश है और लोगो का गुस्सा बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर जगह जगह शोक सभा और कैंडिल मार्च निकाल कर मृतकों को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे है। इसी के चलते जनपद कानपुर देहात में अकबरपुर कस्बे में अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के नेतृत्व में हजारों लोगो ने कैंडिल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजली दी। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के नेतृत्व में लोगो ने ओवरब्रिज से गांधी मैदान तक कैंडिल मार्च निकाला। साथ ही मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने भावुक होते हुए घटना की निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया। साथ ही आतंकवादियों और पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की बात कही।बाईट – देवेन्द्र सिंह भोले (सांसद अकबरपुर)