बुधवार, जून 7, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurवैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकाली गई कलश यात्रा।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकाली गई कलश यात्रा।

न्यूज समय तक

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकाली गई कलश यात्रा।

कानपुर देहात मूसानगर क्षेत्र के घार गांव में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन के बृहस्पतिवार को महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गईं जिसमें रामजानकी मन्दिर से महिलाओं ने सर पर कलश रखकर गांव में प्रमुख मन्दिरो में पूजा अर्चन के साथ कथा का शुभारंभ किया गया।राम जानकी मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में कलशों में जल भरा गया। सिर पर कलश रखकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में महिलाएं, पुरुष व बच्चे चल रहे थे। विधिविधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।कलश यात्रा में उरई के रज्जू महाराज ने पूजन कराया बाद में वृंदावन धाम के कथा वाचक पंडित शिवम उपाध्याय ने कथा सुनाई। चित्रकूट के पंडित प्रशांत, पंडित शिवम शर्मा, पंडित हिमांशु, पंडित किशन ने पूजन कराया।इस मौके पर परीक्षित ब्रजेश मिश्र, सर्वेश मिश्र, नवनीत मिश्रा,पूनम मिश्र, रजनी, शिवानी, कशिश, नवनीत दीक्षित, अशोक, शीलू, चंदू, नीरज, वीरू, ओमकार तिवारी, सोमनाथ दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments